विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शिमला में भाजपा की लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा, असम के CM हिमंत बिस्वा ने भी भरा जोश

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Sun, 01 Nov 2026 12:33 PM (IST)

शिमला में भाजपा ने 'लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ' पदयात्रा निकाली, जिसमें असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी शामिल हुए। ...और पढ़ें

शिमला में भाजपा की पदयात्रा में शामिल असम के सीएम व अन्य नेता। जागरण

शिमला में भाजपा की पदयात्रा में शामिल असम के सीएम व अन्य नेता। जागरण

HighLights

  1. भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ' पदयात्रा शिमला में हुई।

  2. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी इसमें शामिल हुए।

  3. पदयात्रा का समापन चौड़ा मैदान में विशाल जनसभा के साथ हुआ।

जागरण टीम, शिमला। एसआइआर पर भाजपा की लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा शिमला में हुई। पदयात्रा में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी शामिल हुए। भाजपा ने इस पदयात्रा के माध्यम से एसआइआर को लेकर कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम और आरोपों का जवाब दिया। पदयात्रा श्री गुरुद्वारा साहिब, पुराना बस स्टैंड की पार्किंग से शुरू हुई। वहां से भाजपा कार्यकर्ता विक्ट्री टनल होते हुए विधानसभा मार्ग से चौड़ा मैदान पहुंचे।

चौड़ा मैदान में जनसभा 

चौड़ा मैदान में पदयात्रा का समापन जनसभा के रूप में होगा। कार्यक्रम में आठ से 10 हजार कार्यकर्ताओं के शामिल होने का दावा किया गया है।

जयराम व अनुराग सहित प्रदेश भाजपा नेता शामिल

इसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, लोकसभा सदस्य अनुराग ठाकुर व सुरेश कश्यप, राज्यसभा सदस्य डा. सिकंदर कुमार सहित पार्टी के विधायक, पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में बल्क ड्रग पार्क निर्माण में देरी पर PM मोदी ने जताई नाराजगी, समीक्षा बैठक में जारी किए कड़े निर्देश 

यह भी पढ़ें: वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से खिलाड़ियों को नौकरी देगी हिमाचल सरकार, CM सुक्खू ने सम्मानित किए प्लेयर्स 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।