विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Himachal Weather: हिमाचल में दीवाली के बाद वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होगा, बारिश और बर्फबारी के आसार

By Yadvinder Sharma Edited By: Rajesh Sharma
Published: Sun, 08 Nov 2026 06:58 AM (IST)

हिमाचल प्रदेश में दीवाली पर मौसम साफ रहेगा, लेकिन 10 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे ऊंचे क्षेत्रों में ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश में दीवाली के बाद बारिश व बर्फबारी की संभावना है। प्रतीकात्मक फोटो

हिमाचल प्रदेश में दीवाली के बाद बारिश व बर्फबारी की संभावना है। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. दीवाली पर हिमाचल में मौसम साफ रहने का अनुमान है।

  2. 10 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, हिमपात-वर्षा संभव।

  3. आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट का अनुमान है।

राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश में आज दीवाली पर मौसम साफ रहेगा। प्रदेश में 10 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इस कारण प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात और निचले क्षेत्रों में कुछ एक स्थानों पर वर्षा की संभावना जताई गई है। पश्चिमी विक्षोभ का असर 14 नवंबर तक रहने का अनुमान है। इस कारण आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट आने का अनुमान है।

शिमला में गिरा न्यूनतम तापमान

प्रदेश में न्यूनतम तापमान में सबसे अधिक गिरावट शिमला में 1.4 डिग्री की आने के बावजूद न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया। जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक रहा। सोलन में 0.4 डिग्री की गिरावट के कारण न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री, सुंदरनगर व मंडी में भी करीब 0.4 डिग्री की गिरावट के कारण सुंदरनगर में 8.7 डिग्री और मंडी में 9.9 डिग्री दर्ज किया गया।

अधिकतम तापमान में भी गिरावट

अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री की गिरावट आई है। अधिकतम तापमान में सबसे अधिक गिरावट पालमपुर में 1.9 डिग्री के कारण 22.6, सुंदरनगर में 1.2 डिग्री की गिरावट के कारण 27.7 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 33 डिग्री दर्ज किया गया।

कहां कितना तापमान

  • स्थान    न्यूनतम    अधिकतम
  • शिमला    10.0    19.4
  • सुन्दरनगर    8.7    27.7
  • भुंतर    7.1    27.1
  • कल्पा    3.6    19.0    
  • धर्मशाला    12.2    26.1
  • कांगड़ा    11.6    27.9
  • ऊना    13.6    33.0
  • नाहन    12.9    25.3
  • केलंग    0.1    14.9
  • सोलन    7.8    24.5

यह भी पढ़ें: हिमाचल में दीवाली पर पटाखों से प्रदूषण की 29 जगह होगी निगरानी, AQI के साथ जहरीली गैसों की भी होगी जांच 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।