विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Himachal Weather 4th October: हिमाचल में फिर सक्रिय होगा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस, बारिश-बर्फबारी से गिरेगा तापमान

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Sun, 04 Oct 2026 07:00 AM (IST)

हिमाचल प्रदेश में 5 अक्टूबर से पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय होगा, जिससे मौसम में बदलाव आएगा। बारिश और बर्फबारी की संभावना के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

हिमाचल प्रदेश में फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हाे रहा है।

हिमाचल प्रदेश में फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हाे रहा है।

HighLights

  1. हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय होगा।

  2. 5 अक्टूबर से बारिश और बर्फबारी की संभावना।

  3. तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, मौसम बदलेगा।

जागरण टीम, शिमला। हिमाचल प्रदेश में आगामी दिनों फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। 5 अक्टूबर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। आगामी दिनों में बारिश व बर्फबारी की संभावना बन रही है। ऐसे में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। शनिवार को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादल छाए। इसी के साथ 96 दिन बाद मानसून भी विदा हो गया।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में रविवार को मौसम के साफ रहने का अनुमान है। तापमान में हल्की वृद्धि की संभावना जताई गई है।

इन जिलों में वर्षा की संभावना

5 अक्टूबर की रात से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का अनुमान है। जिसके कारण 6 से 8 अक्टूबर के दौरान चंबा, मंडी, कांगड़ा, बिलासपुर, सिरमौर में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी जारी की है।

3400 करोड़ का नुकसान

प्रदेश में मानसून के दौरान 3400 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है। अभी भी प्रदेश में कई सड़कों पर यातायात ठप है। इस कारण लोग परेशानी झेल रहे हैं। 

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश में दौड़ेगी पहली बागवानी मोनो रेल, 300 मीटर ट्रैक का काम पूरा; पहले चरण में एक KM होगा तैयार