Himachal Weather: शिमला में नवंबर के तापमान ने 31 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, तीन जिलों में कोहरे का अलर्ट
शिमला में नवंबर का तापमान 31 साल का रिकॉर्ड तोड़कर 24 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है, जबकि बिलासपुर समेत तीन जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है।

हिमाचल प्रदेश दिन के तापमान में बढ़ोतरी व सुबह-शाम ठंड बढ़ गई है। प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
शिमला में नवंबर का तापमान 31 साल का रिकॉर्ड टूटा।
बिलासपुर समेत तीन जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी।
30 नवंबर तक शुष्क मौसम, सुबह-शाम ठंड बढ़ने का अनुमान।
राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश के मौसम का मिजाज इन दिनों बेहद अजीबोगरीब रंग दिख रहा है। एक तरफ बिलासपुर में घने कोहरे के कारण दृश्यता 100 मीटर रही जिससे सड़कों पर वाहनों के पहिए थम गए। दूसरी तरफ दिन में तेज धूप के बीच शिमला का दिन का तापमान पांच डिग्री बढ़ने से 24 डिग्री पहुंच गया, जो सामान्य से 7.3 डिग्री अधिक रहा।
नवंबर में गर्मी का 31 वर्षों का रिकॉर्ड टूट गया। शिमला में अधिकतम तापमान 15 नवंबर 1995 को 23.5 डिग्री दर्ज किया गया था।
कुफरी में सबसे अधिक बढ़ा दिन का तापमान
प्रदेश में अधिकतम तापमान में सबसे अधिक वृद्धि कुफरी में 5.5 डिग्री की दर्ज की गई, जिससे अधिकतम तापमान 20.9 डिग्री दर्ज किया गया।
सुबह-शाम ठंड का असर
मैदानी क्षेत्रों में पारा गिरने से सुबह-शाम की ठंड ने तीखा असर दिखाया है। कोहरे को लेकर वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। जिसमें तेज रफ्तार से वाहन न चलाने और कोहरे के दौरान वाहन चलाने से परहेज की सलाह दी गई है।
तीन जिलों में कोहरे की चेतावनी
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के तीन जिलों मंडी, बिलासपुर और हमीरपुर में बुधवार और वीरवार के लिए घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है।
शुष्क मौसम में बढ़ेगी ठंड
प्रदेश में 30 नवंबर तक मौसम शुष्क बना रहेगा। मैदानों में कोहरे के कारण सुबह और शाम के साथ दिन के तापमान में गिरावट की संभावना जताई गई है। मंगलवार को बिलासपुर में घना कोहरा रहा जिससे दृश्यता 100 मीटर, मंडी में मध्यम कोहरे के कारण दृश्यता 250 मीटर और सुंदरनगर में हल्का कोहरा पड़ने से दृश्यता 800 मीटर रही।
सबसे ठंडी रात
प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान ताबो में न्यूनतम तापमान में 4.6 डिग्री की गिरावट के साथ -5.9 डिग्री दर्ज किया गया।कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट के साथ -4 डिग्री और केलंग में न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री की वृद्धि के साथ -1.7 डिग्री रहा। प्रदेश में दस स्थानों पर न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से कम दर्ज किया गया।
कहां कितना तापमान
- स्थान न्यूनतम अधिकतम
- शिमला 11.5. 24.0
- सुन्दरनगर 3.7 25.1
- भुंतर 2.4 25.2
- कल्पा 5.0 16.9
- धर्मशाला 7.8 24.0
- कांगड़ा 7.2 24.9
- ऊना 7.2 27.2
- नाहन 10.1 22.1
- केलंग -1.7 13.0
- सोलन 4.2 24.5
यह भी पढ़ें: सर्दियों में हिमाचल की टॉप-10 डेस्टिनेशन, स्नोफॉल के साथ एडवेंचर यादगार बना देगा आपका टूअर
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।