विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Himachal Weather: हिमाचल में कड़ाके की ठंड, लाहुल-स्पीति में माइनस में पहुंचा तापमान; सड़क पर जमी ब्लैक आइस

By Yadvinder Sharma Edited By: Rajesh Sharma
Published: Thu, 19 Nov 2026 06:58 AM (IST)

हिमाचल प्रदेश में हाल ही में हुई बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है, लाहुल-स्पीति में तापमान शून्य से नीचे चला ...और पढ़ें

लाहुल-स्पीति में ग्राम्फू-काजा सड़क पर जमी बर्फ। जागरण

लाहुल-स्पीति में ग्राम्फू-काजा सड़क पर जमी बर्फ। जागरण

HighLights

  1. बर्फबारी से हिमाचल में बढ़ी कड़ाके की ठंड।

  2. लाहुल-स्पीति में तापमान शून्य से नीचे पहुंचा।

  3. मौसम साफ रहेगा पर सुबह-शाम ठंड जारी।

जागरण टीम, शिमला। हिमाचल प्रदेश में हाल ही में बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है। सुबह-शाम व रात को कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हालांकि मौसम विज्ञान केंद्र शिमला द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में मौसम के साफ रहने का अनुमान है। लेकिन सुबह-शाम व रात को ठंड पड़ेगी। 

लाहुल-स्पीति में तापमान माइनस डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। कुकमसेरी सहित अन्य जगह तापमान जमाव बिंदु से नीचे है। 

रोहतांग व ग्राम्फू-काजा मार्ग पर ब्लैक आइस

तापमान में भारी गिरावट के कारण ग्राम्फू-काजा मार्ग पर पानी जमकर ठोस बर्फ (ब्लैक आइस) बन गया है, जिससे इस रास्ते पर सफर करना बेहद जोखिमभरा हो गया है। सुबह व शाम रोहतांग मार्ग पर भी ब्लैक आइस जम रही है। इस कारण सफर जोखिम भरा हो गया है। 

यह भी पढ़ें: रोहतांग से लौट रही टूरिस्ट बस बर्फ पर फिसली, खाई में गिरने से बाल-बाल बची; रौंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।