विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रोहतांग से लौट रही टूरिस्ट बस बर्फ पर फिसली, खाई में गिरने से बाल-बाल बची; रौंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Mon, 16 Nov 2026 02:53 PM (IST)

मनाली के रोहतांग पास से लौट रही एक टूरिस्ट बस भारी बर्फबारी के कारण ब्लैक आइस पर फिसल गई, जो ...और पढ़ें

रोहतांग से लौटते वक्त बर्फ पर फिसली टूरिस्ट बस।

रोहतांग से लौटते वक्त बर्फ पर फिसली टूरिस्ट बस।

HighLights

  1. रोहतांग से लौट रही टूरिस्ट बस बर्फ पर फिसली।

  2. ब्लैक आइस के कारण खाई में गिरने से बाल-बाल बची।

  3. पुलिस ने पर्यटकों को मौसम देखकर यात्रा करने की सलाह दी।

जागरण टीम, मनाली। हिमाचल प्रदेश में रविवार को हुई बर्फबारी के बीच एक बड़ा हादसा होने से टल गया। सप्ताहांत में हुए हिमपात के कारण पर्यटकों ने भारी संख्या में मनाली का रुख किया। मनाली से हजारों पर्यटकों ने बर्फबारी का लुत्फ लेने के लिए रोहतांग पास का रुख किया। दोपहर बाद ज्यादा बर्फबारी होने के कारण सड़क पर ब्लैक आइस जम गई व वाहन स्किड होने लगे।

इसी दौरान एक टूरिस्ट बस बुरी तरह से फिसल गई व ऐन मौके पर खाई में गिरने से बच गई। इसका खौफनाक वीडियो भी सामने आया है। 

8000 पर्यटक पहुंचे रोहतांग

पर्यटक भारी संख्या में रोहतांग दर्रा सहित शिंकुला, कुंजम और बारालाचा पास में बर्फ देखने पहुंचे और बर्फ के साथ मस्ती की। रोहतांग दर्रे पर रविवार को 923 पर्यटक वाहनों में लगभग आठ हजार पर्यटक पहुंचे और बर्फ के साथ खूब मस्ती की।

वीकेंड पर 4000 पर्यटक वाहन पहुंचे मनाली

सुहावने मौसम और बर्फबारी के दीदार के लिए वीकेंड पर कुल्लू मनाली में चार हजार पर्यटक वाहनों ने दस्तक दी। इन दिनों बाहरी राज्यों सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से भी भारी संख्या में पर्यटक मनाली पहुंच रहे हैं। ग्रीन टैक्स बैरियर मनाली के अनुसार शुक्रवार को 1463 जबकि शनिवार को 1439 पर्यटक वाहन मनाली आए, जबकि प्रदेश के विभिन्न जिलों से भी दो दिन में एक हजार पर्यटक वाहन मनाली पहुंचे। 

पुलिस ने जारी किया अलर्ट

डीएसपी केलंग केडी शर्मा ने सैलानियों से आग्रह किया कि मौसम की परिस्थितियों को देखकर ही सफर करें। ब्लैक आइस के खतरे को लेकर भी अलर्ट किया है। सड़क पर पानी जम जाने से सफर बेहद जोखिम भरा हो जाता है। 

क्या कहते हैं होटलियर्स

मनाली होटलियर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रोशन ठाकुर ने बताया कि आने वाले दिनों में पर्यटकों का आंकड़ा और अधिक बढ़ सकता है। होटलों की ऑक्यूपेंसी 70 प्रतिशत तक पहुंच गई है। पर्यटकों का मनाली में स्वागत है, लेकिन सुरक्षा का जरूर ध्यान रखें।  

यह भी पढ़ें: Himachal Weather: हिमाचल में बर्फबारी से बढ़ी ठंड, 8 डिग्री तक लुढ़का तापमान; आज कैसा रहेगा मौसम?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।