विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Himachal Weather: हिमाचल में 3 जगह माइनस में पहुंचा तापमान, धूप खिलने से दिन में ठंड से कुछ राहत

By Yadvinder Sharma Edited By: Rajesh Sharma
Published: Tue, 17 Nov 2026 06:22 AM (IST)

हिमाचल प्रदेश में दिन में धूप खिलने से ठंड से कुछ राहत मिली है, पर सुबह-शाम कड़ाके की ठंड जारी ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश में हुई ताजा बर्फबारी से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जागरण आर्काइव

हिमाचल प्रदेश में हुई ताजा बर्फबारी से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जागरण आर्काइव

HighLights

  1. कुकुमसेरी, केलंग, कल्पा में तापमान शून्य से नीचे दर्ज।

  2. दिन में धूप खिलने से तापमान में वृद्धि, सुबह-शाम ठंड।

  3. मौसम विभाग के अनुसार 22 नवंबर तक मौसम साफ रहेगा।

राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश में सोमवार को धूप खिलने से ठंड से अवश्य राहत मिली, लेकिन सुबह और शाम की ठंड के तेवर अभी भी कड़े हैं। तीन स्थानों का न्यूनतम तापमान जमावबिंदु से नीचे है। प्रदेश में सबसे कम तापमान कुकुमसेरी में -4.1, केलंग में -3.1, कल्पा में -0.7 डिग्री दर्ज किया गया। 

प्रदेश में 18 स्थानों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया है। इसमें से दस स्थानों का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री से कम दर्ज किया गया है।

मंडी व चंबा की रातें शिमला से ज्यादा ठंडी

रविवार की रात शिमला से ज्यादा ठंडी सोलन, मंडी और चंबा की रही। शिमला के न्यूनतम  तापमान में 1.4 डिग्री की गिरावट के कारण 7.6 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि सुंदरनगर के न्यूनतम तापमान में 3.5 डिग्री की गिरावट के कारण 6.1, मंडी में पांच डिग्री की गिरावट के कारण 6.2, चंबा में 4.1 डिग्री की गिरावट के कारण 6.1 और सोलन में 3.5 डिग्री की गिरावट के कारण 6 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक से तीन डिग्री तक कम दर्ज किए गए।

दिन के तापमान में वृद्धि

प्रदेश में दिन के तापमान में सबसे अधिक वृद्धि कल्पा में 6.6 डिग्री की वृद्धि के कारण 12.4, चंबा में 4.4 डिग्री की वृद्धि से 22.8 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.9 डिग्री कम रहा। केलंग में 2.9 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। जबकि सोलन में 2 डिग्री, नाहन में 1.8 और शिमला में 1.3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है।

22 तक मौसम साफ रहने का अनुमान

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 22 नवंबर तक मौसम साफ रहेगा। इसके कारण तापमान में वृद्धि होगी। ऊना का अधिकतम तापमान सामान्य से 5.8 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। 

कहां कितना तापमान

  • स्थान    न्यूनतम    अधिकतम
  • शिमला    7.6    16.5
  • सुन्दरनगर    6.1    25.2
  • भुंतर    3.6    23.8
  • कल्पा    -0.7    12.4    
  • धर्मशाला    12.0    23.0
  • कांगड़ा    8.2    25.1
  • ऊना    10.2    33.6
  • नाहन    10.8    23.6
  • केलंग    -3.1    8.9
  • सोलन    6.0    22.5

यह भी पढ़ें: रोहतांग से लौट रही टूरिस्ट बस बर्फ पर फिसली, खाई में गिरने से बाल-बाल बची; रौंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।