विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Himachal Weather 15th October: हिमाचल के 10 जिलों में आंधी और वर्षा का अलर्ट, तीन दिन तेवर दिखाएगा मौसम

By Parkash Bhardwaj Edited By: Rajesh Sharma
Published: Thu, 15 Oct 2026 06:31 AM (GMT+05:30)Updated: Thu, 15 Oct 2026 11:03 AM (GMT+05:30)

हिमाचल प्रदेश में अगले तीन दिनों तक मौसम में बदलाव की संभावना है, जिसमें 10 जिलों के लिए आंधी, बिजली और वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड बढ़ रही है, जबकि कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी आशंका है।

हिमाचल में आज वर्षा व आंधी का अलर्ट है।

हिमाचल में आज वर्षा व आंधी का अलर्ट है।

HighLights

  1. 10 जिलों में आंधी, बिजली और वर्षा का येलो अलर्ट जारी।

  2. लाहुल-स्पीति, किन्नौर को छोड़कर बाकी जिलों में चेतावनी।

  3. कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस तक गिरा।

राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश में अगले तीन दिनों तक मौसम में बदलाव होने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने वीरवार को लाहुल-स्पीति और किन्नौर को छोड़कर राज्य के 10 जिलों में आंधी चलने, आसमानी बिजली चमकने और वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है।

ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिले में तेज हवाओं और बिजली चमकने की संभावना को देखते हुए लोगों व पर्यटकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

तीन दिन तेवर दिखाएगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 16 और 17 अक्टूबर को भी कुछ क्षेत्रों में वर्षा और ऊंची चोटियों पर हिमपात हो सकता है। हालांकि इन दो दिनों के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। इसके बाद 18 से 20 अक्टूबर तक प्रदेश भर में मौसम साफ रहने का अनुमान है। 

कुकुमसेरी सबसे ठंडा, रात के तापमान में गिरावट

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड तेजी से बढ़ने लगी है। लाहुल-स्पीति के कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान गिरकर 0.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। जबकि प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में सुबह-शाम की ठंड शुरू हो गई है। आसमान साफ होने की स्थिति में दोपहर तक गर्मी से पसीना आ रहा है।

सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक रहा औसत तापमान

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में धूप खिली रही और केवल सराहन में एक मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। राज्य के औसत न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री की हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

 

यह भी पढ़ें: CM सुक्खू हिमाचल के शीत मरुस्थल काजा पहुंचे, 1 से 2 डिग्री तक तापमान; 12000 फीट की ऊंचाई पर जानेंगे जनसमस्याएं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।