विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Himachal Weather: हिमाचल में आज 3 जिलों में बारिश की संभावना, पहाड़ों पर बर्फबारी बढ़ाएगी ठंड

By Parkash Bhardwaj Edited By: Rajesh Sharma
Published: Sun, 15 Nov 2026 06:44 AM (IST)

हिमाचल प्रदेश में आज शिमला, कांगड़ा और कुल्लू सहित तीन जिलों में बारिश की संभावना है। जनजातीय क्षेत्रों में हिमपात ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश में आज बारिश व बर्फबारी की संभावना है। प्रतीकात्मक फोटो

हिमाचल प्रदेश में आज बारिश व बर्फबारी की संभावना है। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. आज शिमला, कांगड़ा, कुल्लू में बारिश की संभावना।

  2. जनजातीय क्षेत्रों में हिमपात से बढ़ेगी ठंड।

  3. अगले दो दिनों में तापमान में गिरावट आएगी।

जागरण टीम, शिमला। हिमाचल प्रदेश में आज बारिश व बर्फबारी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार तीन जिलों में आज वर्षा होने के आसार हैं। इन जिलों में शिमला, कांगड़ा, कुल्लू शामिल हैं। इसके अतिरिक्त जनजातीय जिलों में हिमपात हो सकता है और निचले क्षेत्रों में आसमान में बादल छाए रहेंगे।

मौसम के इस तरह के रुख के कारण अगले दो दिनों के दौरान तापमान में गिरावट आ सकती है। ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड का असर ज्यादा दिख सकता है।

रोहतांग पर आधा फीट तक हिमपात हुआ

बीते कल यानी शुक्रवार को भी ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हुआ है। रोहतांग दर्रे पर आधा फीट बर्फबारी हुई थी। मनाली और लाहुल की पहाड़ियों पर भी हिमपात होने से कुल्लू व लाहुल-स्पीति जिलों में ठंड बढ़ गई है। फ्रेश स्नोफॉल के बाद यहां पर्यटकों की तादाद भी बढ़ गई। 

शिमला में 10 डिग्री तक गिर सकता है तापमान

शिमला में रविवार को अधिकतम 16 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। वहीं, ऊना में अधिकतम 27 और न्यूनतम 12 और कांगड़ा में अधिकतम 24 व न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियत तक तापमान रह सकता है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल सरकार आधुनिक कृषि मशीनरी पर देगी 50 प्रतिशत सबसिडी, पोर्टल पर करना होगा आवेदन 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।