विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Himachal Weather 13th October: 5 जिलों में आंधी और वर्षा की संभावना, दो दिन कड़े तेवर दिखाएगा मौसम

By Yadvinder Sharma Edited By: Rajesh Sharma
Published: Tue, 13 Oct 2026 06:23 AM (GMT+05:30)

हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे अक्टूबर में दिसंबर जैसी ठंड का अहसास हो रहा है।

हिमाचल प्रदेश में आज भी वर्षा और बर्फबारी की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश में आज भी वर्षा और बर्फबारी की संभावना है।

HighLights

  1. हिमाचल में बारिश-बर्फबारी से तापमान में भारी गिरावट।

  2. आज 5 जिलों में आंधी-वर्षा की संभावना, बर्फबारी भी।

  3. 14-15 अक्टूबर को पश्चिमी विक्षोभ का अधिक असर।

जागरण टीम, शिमला। हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी से तापमान में काफी गिरावट आ गई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार प्रदेश में आज मंगलवार को चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू और शिमला में कुछ स्थानों पर तेज आंधी चल सकती है। कई जगह हल्की वर्षा का भी अनुमान है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। 

14 और 15 अक्टूबर को पश्चिमी विक्षोभ का असर ज्यादा दिखेगा। इस दौरान प्रदेश में जयादा बारिश और बर्फबारी की संभावना बन रही है। 

शिमला में तापमान में 5.8 डिग्री तक की गिरावट

शिमला में एक दिन की वर्षा से ही तापमान में 5.8 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। इससे अक्टूबर में दिसंबर जैसी ठंड का अहसास होना लगा है। 5.8 डिग्री तक की गिरावट से शिमला में अधिकतम तापमान 16 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 13 डिग्री से गिरकर 10 डिग्री तक पहुंचा है। 

क्या कहते हैं मौसम विशेषज्ञ

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि 13 अक्टूबर की शाम से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इससे शिमला जिला के कई क्षेत्रों में तेज वर्षा के साथ तूफान की संभावना है। इससे तामपान में और अधिक गिरावट आ सकती है। खासकर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड बढ़ने की संभावना है। 

गरम कपड़ों का सहारा

तापमान में आई गिरावट के चलते शिमला में लोगों को ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। हालांकि सोमवार को शिमला में मौसम मिलाजुला रहा। हल्की धूप के बीच आसमान में बादल छाए रहे।

यह भी पढ़ें: हिमाचल के लाहुल में भारी बर्फबारी के बीच फंसे वाहन, पुलिस ने चलाया रेस्क्यू अभियान; पर्यटकों के लिए एडवायजरी