विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Himachal Weather 11th October: हिमाचल में दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर, बारिश और बर्फबारी की संभावना

By Yadvinder Sharma Edited By: Rajesh Sharma
Published: Sun, 11 Oct 2026 06:54 AM (GMT+05:30)

हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहेगा, खासकर ऊंचे इलाकों में हिमपात ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश में आज भी वर्षा की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश में आज भी वर्षा की संभावना है।

HighLights

  1. पश्चिमी विक्षोभ से हिमाचल में बारिश और बर्फबारी जारी रहेगी।

  2. ऊंचे इलाकों में हिमपात, कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना।

  3. हिमपात व वर्षा से दिन के तापमान में 4.5 डिग्री तक गिरावट।

जागरण टीम, शिमला। हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से ऊंचे इलाकों में हिमपात की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश की ऊंची चोटियों पर हल्के हिमपात और कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है। कुछ स्थानों पर धूप खिलने का अनुमान है। 

हिमपात व वर्षा से तापमान गिरा

हिमपात व वर्षा से दिन के तापमान में 4.5 डिग्री तक की गिरावट आई है। ताबो में 4.5, कल्पा में 3.6, केलंग में 3.2, सोलन में 2.6 और शिमला में 2.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। केलंग में गिरावट के बावजूद अधिकतम तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

शिमला का तापमान भी लुढ़का

प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 31.4 डिग्री सेल्सियस रहा। केलंग में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो प्रदेश में सबसे ठंडा स्थाना रहा। शिमला, कल्पा और सोलन शहरों के अधिकतम तापमान में भी दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। 

 

यह भी पढ़ें: शारदीय नवरात्र के लिए सजा मां चिंतपूर्णी का दरबार, श्रद्धालुओं को ऑनलाइन भी मिलेगी सुगम दर्शन पर्ची; 4 बजे खुलेंगे कपाट