विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल में पानी के बिल की नई दरें तय, शहरी क्षेत्र के लोगों की जेब होगी ढीली; ग्रामीण क्षेत्र के लिए क्या हुआ निर्णय?

By Anil Thakur Edited By: Rajesh Sharma
Published: Sat, 04 Apr 2026 06:47 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश के 74 शहरी निकायों में जल शक्ति विभाग ने पानी का नया टैरिफ लागू कर दिया है। अब घरेलू उपभोक्ताओं को 14 रुपये प्रति किलो लीटर, जबकि व्यावसायिक और सरकारी संस्थानों को 30 रुपये प्रति किलो लीटर का भुगतान करना होगा। 

हिमाचल प्रदेश में पानी के बिल की नई दरें तय हो गई हैं। प्रतीकात्मक फोटो

हिमाचल प्रदेश में पानी के बिल की नई दरें तय हो गई हैं। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. शहरी निकायों में पानी का नया टैरिफ लागू।

  2. घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 14 रुपये प्रति किलो लीटर।

  3. ग्रामीण क्षेत्रों में पानी अभी भी निःशुल्क।

राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश के 74 शहरी निकायों में पानी पर नया टैरिफ लागू कर दिया गया है। जल शक्ति विभाग की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। इससे पहले पानी की दरें सभी निकायों में अलग-अलग थी। अधिसूचना के अनुसार शहरी निकायों में घरेलू उपभोक्ताओं को अब 14 रुपये प्रति किलो लीटर की दर से बिल आएगा।

शहरी निकायों में नए मर्ज क्षेत्रों में ये दरें फिलहाल लागू नहीं होगी। व्यवसायिक उपभोक्ताओं जिनमें होटल, बार, रेस्त्रांत के लिए पानी की दरें 30 रुपये प्रति किलो लीटर तय की गई है। 

सरकारी और निजी संस्थानों से भी 30 रुपये लिया जाएगा बिल 

राज्य में पहले 65 शहरी निकाय थे। सरकार ने नए निकाय बनाए हैं, जबकि कुछ निकायों को नगर निगमों में शामिल कर दिया गया है। जिस कारण पानी की दरें हर जगह अलग-अलग थी। सभी सरकारी और निजी संस्थानों से भी बिल 30 रुपये प्रति किलो लीटर की दर से लिया जाएगा।

नई दरों से सरकार को मिलेगा राजस्व

जलशक्ति विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि नया टैरिफ तत्काल प्रभाव से लागू होगा। पहले पानी के बिल के स्लैब भी अलग-अलग होते थे। अब उसे भी समाप्त कर दिया गया है। नई दरों के लागू होने से सरकार को राजस्व में भी वृद्धि होगी।

ग्रामीण क्षेत्रों में मुफ्त मिलेगा पानी

हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को अभी निश्शुल्क ही पानी मिलता रहेगा। अभी ग्रामीण क्षेत्रों के लिए पानी की दरें तय नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें: ईरान युद्ध का सड़क निर्माण पर भी पड़ने लगा असर, दोगुनी हुई बिटुमेन की कीमत; ठेकेदारों ने खड़े किए हाथ 

यह भी पढ़ें: समोसे के लिए CID जांच करवाने वाले चेस्टर हिल पर खामोश क्यों, जयराम ने पूछा- आखिर क्या विवशता? 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।