विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल प्रदेश में नए सिरे से बनेगी TGT शिक्षकों की वरिष्ठता सूची, शिक्षा विभाग ने जिलों से तलब किया रिकॉर्ड

Published: Mon, 23 Nov 2026 05:44 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में टीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सूची नए सिरे से तैयार की जा रही है। यह प्रक्रिया उच्च न्यायालय के 25 अप्रैल 2026 के फैसले के बाद शुरू हुई है।

हिमाचल में टीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सूची नए सिरे से जारी होगी। प्रतीकात्मक फोटो

हिमाचल में टीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सूची नए सिरे से जारी होगी। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. टीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सूची नए सिरे से बनेगी।

  2. उच्च न्यायालय के 25 अप्रैल 2026 के फैसले पर आधारित।

  3. शिक्षा विभाग ने सभी जिलों से रिकॉर्ड तलब किया।

राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कार्यरत टीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सूची नए सिरे से तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रदेश उच्च न्यायालय 25 अप्रैल 2026 के फैसले के बाद शिक्षा विभाग ने सभी जिलों से अनुबंध आधार पर नियुक्त टीजीटी शिक्षकों का रिकॉर्ड तलब किया है। 

इसके लिए निदेशालय स्कूल शिक्षा ने सभी जिलों के उप निदेशकों (प्रारंभिक शिक्षा) को पत्र जारी कर निर्धारित प्रारूप में जानकारी उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। 

वरिष्ठता सूची में बड़े स्तर पर बदलाव संभव

विभाग के इस कदम से टीजीटी शिक्षकों की मौजूदा वरिष्ठता सूचियों में बड़े स्तर पर बदलाव की संभावना है। विभाग ने वर्ष 2012 से अब तक अनुबंध आधार पर नियुक्त हुए और नियमित किए गए टीजीटी शिक्षकों का ब्योरा मांगा है। इसमें उन शिक्षकों की जानकारी भी शामिल होगी, जिन्होंने वरिष्ठता से जुड़े मामले में हाईकोर्ट में अलग अलग याचिकाएं दायर की हैं।

संबंधित शिक्षकों की नियुक्ति और नियमितीकरण से जुड़े रिकॉर्ड के आधार पर वरिष्ठता का निर्धारण किया जाएगा। यह कार्रवाई देवेंद्र कुमार एवं अन्य बनाम हिमाचल प्रदेश सरकार एवं अन्य (सीडब्ल्यूपी संख्या 3361/2025) सहित इससे जुड़े मामलों में हाई कोर्ट के 25 अप्रैल 2026 के फैसले के मद्देनजर की जा रही है।

निदेशालय ने जिलों से मांगी जानकारी

मुख्य सचिव की ओर से छह नवंबर 2026 को जारी पत्र के आधार पर शिक्षा निदेशालय ने जिलों को यह जानकारी जुटाने के निर्देश दिए हैं। सभी उपनिदेशकों को संबंधित शिक्षकों का विवरण प्रोफार्मा ए में भरकर भेजना होगा। इसके लिए जिलास्तर पर उपलब्ध रिकॉर्ड का सत्यापन कर उसे प्रमाणित करना भी अनिवार्य किया गया है।

वरिष्ठता सूची होगी संशोधित

निदेशालय ने इसे अत्यंत आवश्यक और समयबद्ध कार्य बताते हुए अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से इसकी निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। जिलों से पूरा रिकार्ड मिलने के बाद हाई कोर्ट के फैसले के अनुरूप टीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सूची तैयार करने और संशोधित करने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में गजब मामला: पति की मौत के बाद 2 साल वन विभाग में सेवाएं देती रही महिला, न पैसे मिले और न ही नौकरी 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।