विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल में 72 दिन से क्रमिक अनशन पर शिक्षक संघ, 40 हजार रिटायर्ड टीचर्स भी आए आंदोलन के समर्थन में

By Anil Thakur Edited By: Rajesh Sharma
Published: Mon, 05 Oct 2026 03:28 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ का क्रमिक अनशन 72वें दिन भी जारी है, जिसे अब 40 हजार सेवानिवृत्त शिक्षकों का भी समर्थन मिल गया है।

शिमला में क्रमिक अनशन पर बैठे प्राथमिक शिक्षक। जागरण

शिमला में क्रमिक अनशन पर बैठे प्राथमिक शिक्षक। जागरण

HighLights

  1. प्राथमिक शिक्षक संघ का क्रमिक अनशन 72वें दिन भी जारी।

  2. 40 हजार सेवानिवृत्त शिक्षकों ने भी आंदोलन को समर्थन दिया।

  3. न्यू कॉम्प्लेक्स प्रणाली सहित 25 मांगों को लेकर प्रदर्शन।

राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ का क्रमिक अनशन सोमवार को 72वें दिन भी स्कूल शिक्षा निदेशालय शिमला में जारी रहा। संघ के आंदोलन को अब करीब 40 हजार सेवानिवृत्त शिक्षकों का भी समर्थन मिलने लगा है। बिलासपुर सदर टीम के साथ सेवानिवृत्त बीईईओ यशवंत ठाकुर भी अनशन पर बैठे।

 उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षक प्राथमिक शिक्षक संघ की न्यायोचित मांगों के समर्थन में खड़े हैं और मांगें पूरी होने तक आंदोलन में सहयोग करते रहेंगे। 

संगड़ाह ब्लॉक के शिक्षकों का अनशन

सोमवार को जिला सिरमौर के संगड़ाह ब्लॉक के पदाधिकारियों ने भी क्रमिक अनशन में भाग लेकर सरकार से शिक्षकों की मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग उठाई। इसमें ब्लाक अध्यक्ष कमल शर्मा, जिला पीटीएफ सलाहकार राजेंद्र सिंह, सह-सचिव जगपाल सिंह, सह-सचिव मीडिया वेद प्रकाश और ब्लॉक सह-सचिव भागचंद शामिल हुए।

न्यू काम्प्लेक्स प्रणाली का विरोध

संघ ने कहा कि 23 सितंबर 2025 की न्यू काम्प्लेक्स प्रणाली की अधिसूचना वापस लेने सहित 25 मांगों को लेकर आंदोलन चल रहा है। संघ के अनुसार, दो अक्टूबर से राज्य, जिला, खंड और महिला विंग के पदाधिकारी काले बिल्ले लगाकर शिक्षण कार्य कर रहे हैं। 

मिड-डे मील वर्कर्स भी समर्थन में

तीन अक्टूबर से एमडीएम वर्कर भी आंदोलन के समर्थन में शामिल हो गए हैं। संघ ने बताया कि विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले 68 विधायकों को मांगपत्र सौंपा जाएगा। धर्मशाला में शीतकालीन सत्र के दौरान विशाल धरना-प्रदर्शन भी प्रस्तावित है। संघ ने स्पष्ट किया कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें: हिमाचल हाई कोर्ट के आदेश पर भी नहीं रुका डेपुटेशन का खेल, HRTC के 50 ड्राइवर अफसरों के घर या अन्य जगह दे रहे सेवाएं