विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शिमला में जनगणना ड्यूटी से लौट रहे शिक्षक की कार हादसे में मौत, सड़क से खाई में जा गिरी गाड़ी

By Shikha Verma Edited By: Rajesh Sharma
Published: Thu, 17 Sep 2026 04:26 PM (IST)

शिमला जिले में जनगणना ड्यूटी से लौट रहे एक शिक्षक की सड़क हादसे में मौत हो गई। चिड़गांव के पास ...और पढ़ें

शिमला के चिड़गांव में शिक्षक की कार हादसे में मौत हो गई। प्रतीकात्मक फोटो

शिमला के चिड़गांव में शिक्षक की कार हादसे में मौत हो गई। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. शिमला में जनगणना ड्यूटी से लौट रहे शिक्षक की सड़क हादसे में मौत।

  2. चिड़गांव के धामवाड़ी में वाहन खाई में गिरने से हुआ यह हादसा।

  3. शिक्षक बलवंत सिंह की मौके पर ही हुई दर्दनाक मृत्यु।

संवाद सूत्र, रोहड़ू (शिमला)। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला में जनगणना ड्यूटी से लौट रहे शिक्षक की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस थाना चिड़गांव के अंतर्गत धामवाड़ी के पास एक वाहन सड़क से नीचे  खाई में गिर गया। हादसे में वाहन चालक शिक्षक बलवंत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना वीरवार की बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, दीवान चंद निवासी गांव गजीयानी, डाकघर सिंदासली, तहसील चिड़गांव ने हादसे की सूचना दी। उन्होंने बताया कि एचपी 10बी 5690 नंबर की गाड़ी धामवाड़ी के पास सड़क से नीचे गिर गई है।

जनगणना ड्यूटी से लौटते वक्त हादसा

वाहन को बलवंत सिंह निवासी गांव गोक्सवाड़ी, तहसील चिड़गांव चला रहे थे। बलवंत की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वह पेशे से शिक्षक थे और जनगणना ड्यूटी से वापस अपने घर गोक्सवाड़ी लौट रहे थे।

पुलिस कर रही जांच

पुलिस की ओर से हादसे की जांच की जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आसपास के लोगों के बयान भी दर्ज किए हैं। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में ड्रिलबुरी पर्वत परिक्रमा के दौरान बर्फबारी की चपेट में आकर 2 महिला श्रद्धालु की मौत, फिसलकर कई घायल

 
यह भी पढ़ें: हिमाचल में डेपुटेशन पर डटे कर्मियों के वेतन पर संकट, हाई कोर्ट के आदेश से शिक्षा विभाग में हड़कंप; 500 जद में