Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    खुशखबरी! हिमाचल शिक्षा विभाग में 6692 पदों पर बंपर भर्ती, ₹20449/- मिलेगी सैलरी; 28 अप्रैल तक करें आवेदन

    Updated: Sat, 05 Apr 2025 07:50 PM (IST)

    Himachal Jobs 2025 हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए खुशखबरी है। दरअसल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने शिक्षा विभाग में 6692 पदों (6692 Posts Recruitment) पर भर्ती निकाली है। इनमें से 6297 पद प्री प्राइमरी शिक्षकों के हैं। इसके अलावा योग शिक्षक कैरियर गाइडेंस काउंसलर आया हेल्पर और स्पेशल एजुकेटर के पद भी भरे जाएंगे। आवेदन की प्रक्रिया 28 अप्रैल तक चलेगी।

    Hero Image
    हिमाचल शिक्षा विभाग में 6692 पदों पर बंपर भर्ती (जागरण ग्राफिक्स)

    राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Sarkari Naukri: राज्य सरकार ने शिक्षा विभाग में नौकरियों का पिटारा खोल दिया है। नाइलेट के माध्यम से विभिन्न श्रेणियों के 6692 पदों (Himachal Teacher Bharti) को भरा जा रहा है। इसके लिए 28 अप्रैल तक आवेदन मांगे गए हैं। शिक्षा विभाग में 6,297 पद प्री प्राइमरी शिक्षकों के भी भरे जाने हैं। इसी महीने इसके लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रानिक्स कॉरपोरेशन ने स्कूल शिक्षा निदेशालय से इसके लिए कुछ अतिरिक्त जानकारी मांगी है। यह जानकारी आने के बाद प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। 

    कितनी मिलेगी सैलरी

    वहीं, नाइलेट कंपनी ने जिन 6692 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं 

    • योग शिक्षक (Yoga Teacher Bharti 2025) के 124 पद हैं। इन्हें 6789 मानदेय मिलेगा।
    • कैरियर गाइडेंस काउंसलरों (Career Guidance Counselor Bharti 2025) के भी 124 पद भरे जाएंगे, इन्हें 17,068 मानदेय दिया जाएगा।
    • 6202 पद आया हेल्पर (Aya Bharti 2025) के भरे जाएंगे। इसके लिए 4075 मानदेय मिलेगा।
    • प्राइमरी और अपर प्राइमरी में नियुक्त किए जाने वाले स्पेशल एजुकेटर के 193 पद भरे जाएंगे। इन्हें 16385 रुपए मानदेय मिलेगा।
    • स्पेशल एजुकेटर्स सकैंडरी व सीनियर सैकंडरी में 34 पद भरे जाएंगे जिन्हें 20,469 रुपये मानदेय मिलेगा।

    इसके अलावा अन्य विभागों में जिला प्रोग्राम प्रबंधक के 12 पद भरे जाएंगे। इन्हें 30,000 रुपये और ई-डिस्ट्रक्ट मैनेजर के तीन पद भरे जाएंगे, इन्हें 32,490 वेतन मिलेगा। योग शिक्षकों की भर्ती के लिए अनिवार्य शिक्षा स्नातक रखी गई है। इसके अलावा योग में एक साल का डिप्लोमा होना चाहिए। कॅरिअर गाइडेंस काउंसलर के लिए ये योग्यता जरूरी

    यह भी पढ़ें- Job Alert 2025: हिमाचल के सरकारी स्कूलों में नौकरी का गोल्डन चांस, 6297 पदों पर भर्ती होंगे टीचर

    पार्ट टाइम आया के लिए भी करें आवेदन

    करिअर गाइडेंस काउंसलर के लिए गाइडेंस एंड काउंसलिंग में डिप्लोमा और एमए या एम.एड अनिवार्य शिक्षा रहेगी। पार्ट टाइम आया की भर्ती के लिए 12वीं पास भी आवेदन कर सकेंगे। स्थानीय पंचायत या स्थानीय नगर निकाय के अभ्यर्थियों को इसमें प्राथमिकता मिलेगी।

    हिमाचल प्रदेश में जल्द ही 6,297 पदों पर प्री प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती शुरू होगी। सुप्रीम कोर्ट से आउटसोर्स भर्ती पर लगी रोक हटते ही शिक्षा विभाग ने भर्ती प्रक्रिया फिर शुरू करने की कवायद शुरू कर दी है। राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन के माध्यम से एनटीटी करने वालों के पद भरे जाएंगे।

    नर्सरी और केजी कक्षाओं वाले स्कूलों में भर्ती किए जाने वाले शिक्षकों को सरकार ने प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा प्रशिक्षक का पदनाम दिया है। 21 से 45 वर्ष की आयु के बारहवीं कक्षा में 50 फीसदी अंक प्राप्त करने वाले हिमाचली भर्ती के पात्र होंगे। इसके लिए दो वर्ष का डिप्लोमा या नर्सरी में बीएड होना अनिवार्य रहेगा।

    यह भी पढ़ें- काम की खबर! हिमाचल के स्कूलों में 2276 पदों को भरने की मिली मंजूरी, आर्ट्स के शिक्षकों की भी होनी है भर्ती