विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Rains: भूस्खलन से बहुमंजिला इमारतों को खतरा, शिमला का सर्कुलर रोड बंद; ट्रैफिक डाइवर्ट

By Jagran NewsEdited By: MOHAMMAD AQIB KHAN
Published: Wed, 16 Aug 2023 03:06 PM (IST)

हिमाचल में भारी बारिश और भूस्खलन से बहुमंजिला इमारतों को खतरा बढ़ गया है। शिमला की लाइफलाइन कहे जाने वाला ...और पढ़ें

शिमला में भूस्खलन से बहुमंजिला इमारतों को खतरा, सर्कुलर रोड बंद : जागरण
शिमला में भूस्खलन से बहुमंजिला इमारतों को खतरा, सर्कुलर रोड बंद : जागरण

शिमला, जागरण संवाददाता: शिमला की लाइफलाइन कहे जाने वाला सर्कुलर रोड ​​​​​​हिमलैंड के पास वाहनों की आवाजाही के लिए भी बंद कर दिया गया है। दो दिन पहले हुए भूस्खलन के बाद हिमलैंड में बनी दो बहुमंजिला इमारतों को खतरा पैदा हो गया है। इन्हें खाली करवा दिया गया है।

भवन के साथ देवदार के पेड़ भी झुक चुके है। इस खतरे को भांपते हुए प्रशासन ने दोनों भवन खाली करवा दिए है और सर्कुलर रोड पर ट्रैफिक भी रोक दिया है। बसों और बड़े वाहनों की आवाजाही पहले ही बंद कर दी गई थी। अब छोटे वाहनों की आवाजाही भी बंद कर दी है।

पुलिस ने शहर के ट्रैफिक में बदलाव किया है। सोलन व निचले हिमाचल से छोटा शिमला जाने वाले वाहनों को आईएसबीटी होते हुए भेजा जा रहा है जबकि ऊपरी शिमला से आने वाले वाहनों को टालेंड से बाईपास होते हुए भेजा जा रहा है।

पहाड़ खिसकने से कई मकान गिरे

शिमला के कृष्ण नगर वार्ड में भूस्खलन का एक खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। क्षेत्र में एक पहाड़ खिसका है। इसकी चपेट में करीब 10 से अधिक घर आए हैं। देखते ही देखते मकान ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। इसके नीचे शहर का स्लॉटरहाउस भी चलता था यह पूरी तरह से मलबे में गायब हो गया है।