विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Weather: अटल टनल में हल्का हिमपात, शिमला-कुफरी में गिरे फाहे; कोहरे और शीतलहर को लेकर चेतावनी

Published: Fri, 24 Jan 2025 07:17 AM (IST)

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी और बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। अटल टनल के दोनों छोर सहित चोटियों ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश में कोहरे और शीतलहर को लेकर चेतावनी जारी की गई है। फाइल फोटो
हिमाचल प्रदेश में कोहरे और शीतलहर को लेकर चेतावनी जारी की गई है। फाइल फोटो

HighLights

  1. हिमाचल में फिर से हिमपात
  2. हिमपात से मौसम में बदलाव
  3. कोहरे और शीतलहर की चेतावनी जारी

राज्य ब्यूरो, शिमला। अटल टनल के दोनों छोर सहित चोटियों पर वीरवार को हल्का हिमपात हुआ, जबकि शिमला के रिज मैदान, संजौली, कुफरी व नारकंडा में बर्फ के फाहे गिरे। इससे दो से छह डिग्री तक अधिकतम तापमान में गिरावट आई है।

वीरवार को केलंग में अधिकतम तापमान में 4.4 डिग्री की गिरावट के बावजूद सामान्य से 8.8 डिग्री अधिक रहा। ऊना में तापमान सामान्य से छह, कांगड़ा व बिलासपुर में चार डिग्री अधिक दर्ज किया गया।

मंडी-भरमौर और मनाली में सबसे अधिक तापमान गिरा

प्रदेश में अधिकतम तापमान में सबसे अधिक गिरावट मंडी, भरमौर व मनाली में छह और न्यूनतम तापमान में दो से पांच डिग्री की गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान ताबो में -7.6, कुकुमसेरी में -4.9, केलंग में -1.9, नारकंडा में -1.1, मनाली में 2.1, शिमला में 3.6 और धर्मशाला में 4.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

अधिकतम तापमान ऊना में 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे यहां पर दिन में गर्मी का असर दिखने लगा है। कोहरे के कारण वीरवार सुबह बिलासपुर में 50 मीटर की दृश्यता रही। मौसम विभाग ने पांच जिलों ऊना, मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर और सोलन में कोहरे और शीतलहर की संभावना जताई है। मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें- अचानक क्यों बढ़ गई गर्मी? ठंड के मौसम में छूट रहे लोगों के पसीने; जानें क्या है वजह

तापमान बढ़ने से पिघलने लगी बर्फ

तापमान अधिक होने और हिमपात व वर्षा कम होने के कारण ग्लेशियरों पर पहले से जमी बर्फ अभी से पिघलने लगी है। इसका असर कृषि और बागवानी पर हो रहा है। चार माह से कम वर्षा के कारण पौधों के सूखने की नौबत है जबकि रबी की फसलों को नुकसान हो रहा है।

हिमाचल एक्सप्रेस 46 मिनट देरी से पहुंची

पंजाब में पड़ी धुंध की वजह से हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन 46 मिनट की देरी से दौलतपुर पहुंची जबकि वंदे भारत एक्सप्रेस अंब-अंदौरा में आठ मिनट की देरी से पहुंची। कालका से शिमला जाने वाले छह ट्रेन निर्धारित समय पर स्टेशन से रवाना हुईं। वहीं, जुब्बड़हट्टी व गगल स्थित कांगड़ा एयरपोर्ट पर हवाई उड़ानें सुचारू हुईं। भुंतर एयरपोर्ट से वीरवार को जयपुर के लिए एयर इंडिया एयरलाइंस ने उड़ान भरी।

कहां कितना रहा तापमान?

स्थान न्यूनतम अधिकतम
शिमला 3.6 12.0
सुंदरनगर 4.2 19.6
भुंतर 3.1 17.2
कल्पा 1.0 7.9
धर्मशाला 4.9 18.2
ऊना 3.0 26.2
नाहन 8.6 20.3
केलंग -1.9 1.8

यह भी पढ़ें- 14 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट, यहां आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी; बिगड़ने जा रहा मौसम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।