Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    14 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट, यहां आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी; बिगड़ने जा रहा मौसम

    Updated: Thu, 23 Jan 2025 06:22 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश समेत 14 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जारी किया है। देशभर में चार स्थानों पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना ह ...और पढ़ें

    Hero Image
    यूपी समेत कई राज्यों में घने कोहरे की चेतावनी। ( फोटो- एएनआई )

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर भारत में लोगों को कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत जरूर मिली है। मगर पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम का बिगड़ना जारी रहेगा।

    उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। वहीं दूसरा साइक्लोनिक सर्कुलेशन दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश के ऊपर बना हुआ है। इस वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

    23 जनवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में छिटपुट वर्षा व बर्फबारी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में हल्की बारिश के आसार हैं। पूर्वी बांग्लादेश और उसके आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसकी वजह से 23 और 24 जनवरी को अरुणाचल प्रदेश और असम में आंधी-तूफान के आसार हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घने कोहरे का अलर्ट

    • 23 जनवरी: पूर्वी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार, झारखंड, ओडिशा, असम और मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में घना कोहरा छाया रहेगा। लक्षद्वीप में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं हिमाचल प्रदेश में शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी। अरुणाचल प्रदेश, असम और लक्षद्वीप में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।
    • 24 जनवरी: उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में घने कोहरे की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश, असम में बारिश और बिजली करने की चेतावनी दी गई है। हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी।
    • 25 जनवरी: हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में घना कोहरा छाएगा।

    पिछले 24 घंटे का मौसम

    पिछले 24 घंटे में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे में बारिश दर्ज की गई।

    वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और मेघालय में घना कोहरा पड़ा। यहां दृश्यता 50 मीटर से कम रही। लखनऊ और आसपास के जिलों में शून्य दृश्यता तक रिकॉर्ड की गई। हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में शीत लहर जैसी स्थिति भी देखने को मिली।

    आने वाले दिनों में कैसा रहेगा तापमान?

    • उत्तर पश्रिम भारत में अगले तीन दिन न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। हालांकि इसके बाद कोई खास बदलाव नहीं देखने को मिलेगा।
    • मध्य भारत में अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। इसके बाद 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।
    • पूर्वी भारत में अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान यथावत बने रहने की संभावना है। इसके बाद 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। वहीं देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं आएगा।

    यह भी पढ़ें: थाईलैंड में Same Sex Marriage कानून लागू, शादी के बंधन में बंधे समलैंगिक जोड़े; एशिया का तीसरा देश बना

    यह भी पढ़ें: 'पहले एलन मस्क माफी मांगे, तब मिलेगी स्टारलिंक को मंजूरी', पाकिस्तान ने टेस्ला के मालिक को दिखाई आंख