यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Himachal Road Accident: सड़क हादसों में कमी को लेकर हिमाचल बना नंबर वन, दुर्घटनाओं में मौत का आंकड़ा 17 फीसदी तक घटा
Himachal Road Accident हिमाचल रोड दुर्घटनाओं में 17 फीसदी तक की कमी आई है। ऐसा करने वाला हिमाचल प्रदेश पहला ...और पढ़ें

HighLights
- हिमाचल में सड़क हादसों में मौत मामलों में 17 प्रतिशत की कमी
- प्रदेश में वर्ष 2018 से 2022 तक सड़क हादसों में मौत मामलों में 17 प्रतिशत की कमी आई है
- एक रिपोर्ट के मुताबिक देश के नौ राज्यों में सड़क हादसों में वृद्धि हुई है
जागरण संवाददाता, शिमला। सड़क हादसों को कम करने के लिए हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग की ओर से चलाए गए विशेष अभियान में बड़ी सफलता मिली है। प्रदेश में वर्ष 2018 से 2022 तक सड़क हादसों में मौत मामलों में 17 प्रतिशत की कमी आई है।
नौ राज्यों में सड़क हादसों में हुआ है इजाफा
विश्व बैंक पोषित प्रोजेक्ट के अंतर्गत सड़क सुरक्षा परियोजना पर पुलिस विभाग काम कर रहा है। परियोजना में सड़क सुरक्षा सलाहकार एजेंसी "ट्रांसपोर्ट रिसर्च लेबोरेटरी’ टीम लीडर टोनी मैथ्यू ने सड़क दुर्घटना के आंकड़ों व सड़क परिवहन मंत्रालय की रिपोर्ट का विश्लेषण कर रिपोर्ट भूतल परिवहन एवं राजमार्ग प्राधिकरण के साथ साझा की है। रिपोर्ट के मुताबिक देश के नौ राज्यों में सड़क हादसों में वृद्धि हुई है।
हिमाचल देश का ऐसा राज्य है जहां सड़क हादसों में 17 प्रतिशत कमी आई है। दिल्ली में सड़क हादसों में 16, जम्मू-कश्मीर में 13, गुजरात में पांच व हरियाणा में चार प्रतिशत की कमी आई है। हिमाचल सामान्य प्रवृत्ति को नियंत्रित करने में कामयाब रहा है। पुलिस विभाग ने इस पर बेहतर कार्य किया है।
विश्व बैंक ने दी हिमाचल पुलिस को बधाई
विश्व बैंक ने रिपोर्ट में कहा है कि 2018 से 2022 तक भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 25 प्रतिशत की दर से बढ़ा है। इसका कारण वाहनों की संख्या बढ़ना व सड़क दुर्घटनाएं कम होना भी है। विश्व बैंक की टीम ने हिमाचल पुलिस को बधाई देते हुए रिपोर्ट में कहा है कि इस प्रोजेक्ट पर बेहतर तरीके से कार्य किया गया है।
