विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'MLA हमारे पास खुद आ रहे हैं...', हिमाचल सियासी संग्राम के बीच बोले हर्ष महाजन- प्रताड़ित हैं कांग्रेस विधायक

Published: Wed, 28 Feb 2024 02:40 PM (IST)

Himachal Pradesh Crisis हिमाचल प्रदेश में सियासी संग्राम मचा हुआ है। इस बीच हिमाचल से राज्यसभा के लिए चुने गए ...और पढ़ें

'MLA हमारे पास खुद आ रहे हैं...', हिमाचल सियासी संग्राम के बीच बोले हर्ष महाजन
'MLA हमारे पास खुद आ रहे हैं...', हिमाचल सियासी संग्राम के बीच बोले हर्ष महाजन

HighLights

  1. प्रदेश में अब भाजपा की सरकार बनने जा रही है: हर्ष महाजन
  2. विधायक कांग्रेस सरकार में प्रताड़ित हैं: हर्ष महाजन
  3. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का ग्राफ जीरो हो गया है।

डिजिटल डेस्क, शिमला। Himachal Pradesh Politics: भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने हिमाचल में जारी सियासी संग्राम को लेकर कहा कि कांग्रेस बिखर गई है, कांग्रेस का ग्राफ जीरो हो गया है। प्रदेश में अब भाजपा की सरकार बनने जा रही है। 

विधायकों में है नाराजगी: हर्ष महाजन

महाजन ने विक्रमादित्य सिंह के मंत्री पद छोड़ने के फैसले को लेकर कहा कि विधायक सरकार में प्रताड़ित हैं हमें कुछ कहने या करने की आवश्यकता नहीं है। वे हमारे पास खुद आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विधायकों में पार्टी को लेकर नाराजगी है।

कांग्रेस चलेगी पांच साल: CM सुक्खू

बता दें कि कल हुए राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के नौ विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की, जिसके बाद हिमाचल की राजनीति का पारा हाई हो गया। हालात ये बन गए कि सरकार पर स्वयं खतरा मंडराने लगा। आज आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस में मंत्री विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। वहीं, सुबह मुख्यमंत्री के इस्तीफे की अटकलें भी तेज हो गईं। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि ये अफवाहें हैं। उन्होंने मीडियाकर्मियों से निवेदन किया कि ऐसी बेबुनियाद खबरों पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पांच सालों तक बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें- Himachal Political Crisis: ...तो सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दे दिया इस्तीफा, अटकलों के बीच क्या बोले हिमाचल के मुख्यमंत्री