विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल सरकार की पशु मित्रों का मानदेय बढ़ाने की तैयारी, 5410 रुपये प्रतिमाह की बढ़ोतरी का मिल सकता है लाभ

By Yadvinder Sharma Edited By: Rajesh Sharma
Published: Sun, 08 Nov 2026 06:36 AM (IST)

हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री आरोग्य पशुधन योजना के तहत कार्यरत पशु चिकित्सा सहायकों (पशु मित्रों) के मानदेय में बड़ी बढ़ोतरी की तैयारी है।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू। जागरण आर्काइव

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू। जागरण आर्काइव

HighLights

  1. पशु मित्रों के मानदेय में बड़ी बढ़ोतरी की तैयारी।

  2. मासिक मानदेय 7,500 से बढ़कर 12,910 रुपये होगा।

  3. पांच साल सेवा पूरी करने वालों को मिलेगा लाभ।

राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री आरोग्य पशुधन योजना (एमएमएपीवाई) के तहत पंचायतों में तैनात पशु चिकित्सा सहायकों के मानदेय में बड़ी बढ़ोतरी की तैयारी है। पांच साल का सेवाकाल पूरा करने वाले इन कर्मचारियों का मासिक मानदेय 7,500 रुपये से बढ़ाकर 12,910 रुपये करने का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है। यानी इनके मानदेय में 5,410 रुपये प्रतिमाह की बढ़ोतरी प्रस्तावित है।

पशुपालन निदेशालय ने इस संबंध में प्रधान सचिव पशुपालन को प्रस्ताव भेजकर स्वीकृति मांगी है। जिससे प्रदेश में सेवाएं प्रदान करने वाले पशु मित्रों को लाभ मिलेगा।

पांच साल का कार्यकाल पूरा करने वालों को मिलेगा लाभ

निदेशक पशुपालन डॉ. मुंशी राम की ओर से भेजे गए प्रस्ताव के अनुसार 30 सितंबर 2026 तक पांच साल की सेवा पूरी करने वाले ग्राम पंचायत पशु चिकित्सा सहायकों को बढ़ा हुआ मानदेय देने का प्रस्ताव है। यह बढ़ोतरी उन सहायकों के लिए प्रस्तावित है, जो मुख्यमंत्री आरोग्य पशुधन योजना के तहत सेवाएं दे रहे हैं। वर्तमान में इन्हें 7,500 रुपये मासिक मानदेय दिया जा रहा है।

बजट भी उपलब्ध

पशुपालन निदेशालय ने सरकार को भेजे पत्र में यह भी स्पष्ट किया है कि वित्त वर्ष 2026-27 के लिए इस बढ़ोतरी पर होने वाले अतिरिक्त खर्च को पूरा करने के लिए बजट भी उपलब्ध है। निदेशालय ने इसी बजट से बढ़े हुए मानदेय की अतिरिक्त राशि खर्च करने की बात कही है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में मुख्यमंत्री सुखी परिवार योजना की पात्रता जांच के लिए विशेष ग्रामसभाएं तय, नोटिस बोर्ड पर लगेंगी लिस्ट 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।