विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Pradesh: शिमला के जुब्बल कोटखाई में महिला मतदाता अधिक, जानिए क्या है यहां के वोटर्स का गुणा-गणित

Published: Tue, 19 Mar 2024 11:45 PM (IST)

Himachal Pradesh हिमाचल प्रदेश के शिमला अंतर्गत जुब्बल कोटखाई एकमात्र वह जगह है। जहां पुरुषों की तुलना में महिलाओं की ...और पढ़ें

Himachal Pradesh: शिमला के जुब्बल कोटखाई में महिला मतदाता अधिक
Himachal Pradesh: शिमला के जुब्बल कोटखाई में महिला मतदाता अधिक

HighLights

  1. सिर्फ जुब्बल कोटखाई में महिला मतदाता अधिक
  2. शिमला जिला के अन्य विधानसभा क्षेत्रों में पुरुष अधिक
  3. जिला में 3,00,997 पुरुष व 2,89,220 महिला मतदाता

रोहित शर्मा, शिमला। Himachal Pradesh Lok Sabha Election: शिमला जिला में जुब्बल कोटखाई एकमात्र ऐसा विधानसभा क्षेत्र है, जहां पुरुषों की तुलना में महिलाओं की संख्या ज्यादा है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में एक हजार पुरुषों की तुलना में 1013 महिलाएं हैं। इसके अलावा जिले के अन्य सभी विधानसभा क्षेत्रों में महिलाओं का अनुपात पुरुषों से कम है। यहां तक प्रदेश में भी महिलाओं का अनुपात पुरुषों से कम है।

पुरुषों की तुलना में महिलाएं 974

हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय फैमिली हेल्थ सर्वे की रिपोर्ट के मुताबिक एक हजार पुरुषों की तुलना में 974 महिलाएं हैं। ऐसे में जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं का अनुपात पुरुषों के मुकाबले ज्यादा है।

जिला में ठियोग विधानसभा क्षेत्र में एक हजार पुरुषों की तुलना में 988 महिलाएं हैं। चौपाल, रामपुर विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो यहां भी महिलाओं की संख्या पुरुषों से काफी कम है। इन विधानसभा क्षेत्रों में महिलाओं का अनुपात कम होना चिंताजनक बात है। लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग की ओर से तैयार किए गए आंकड़ों के मुताबिक शिमला जिला में कुल पांच लाख 90 हजार 317 मतदाता हैं।

इनमें पुरुष मतदाता 3,00,997 हैं, जबकि 2,89,220 महिला मतदाता हैं। शिमला जिला में जुब्बल कोटखाई ही एकमात्र ऐसा विधानसभा क्षेत्र है जहां पर महिला मतदाता भी पुरुषों से अधिक हैं। जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में कुल 74,473 मतदाता हैं। इनमें महिला मतदाताओं की संख्या 36,980 है, जबकि पुरुष मतदाताओं की संख्या 36,493 है।

कहां कितने मतदाता

विधानसभा   पुरुष       महिला        कुल

चौपाल       42520     39980    82500

ठियोग        43716     43191    86907

कसुमप्टी     34774      32716      67494

शिमला      24526        22828      47354

शिमला ग्रामीण 40057   38855      78912

जुब्बल कोटखाई 36493 36980      74473

रोहड़ू          38975       37182      76157

रामपुर         39934         37582     77520

यह भी पढ़ें- Himachal Pradesh News: एयरपोर्ट विस्तार से जनता के रहन-सहन पर संकट! मामले में 23 अप्रैल को होगी HC में सुनवाई