विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल प्रदेश में भांग की खेती के लिए प्रक्रिया शुरू, सरकार ने दो संस्थानों को लाइसेंस जारी किए

Published: Thu, 19 Nov 2026 05:55 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश सरकार ने चिकित्सा और वैज्ञानिक उद्देश्यों के लिए भांग की वैध खेती शुरू करने की प्रक्रिया तेज कर ...और पढ़ें

हिमाचल की सुक्खू सरकार ने भांग की खेती के लिए दो लाइसेंस जारी किए हैं। प्रतीकात्मक फोटो

हिमाचल की सुक्खू सरकार ने भांग की खेती के लिए दो लाइसेंस जारी किए हैं। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. हिमाचल में चिकित्सा, वैज्ञानिक उद्देश्यों हेतु भांग की खेती शुरू।

  2. कांगड़ा, सोलन के संस्थानों को भांग खेती के लिए लाइसेंस।

  3. अटल विश्वविद्यालय नेरचौक से सरकाघाट स्थानांतरित करने की प्रक्रिया।

राज्य ब्यूरो, धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में चिकित्सा और वैज्ञानिक उद्देश्यों के लिए भांग की वैध एवं नियंत्रित खेती शुरू करने की दिशा में सरकार ने कदम बढ़ाए हैं। कांगड़ा में एक अधिकृत बीज आपूर्तिकर्ता और सोलन जिले में डा. वाइएस परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी को शोध के लिए लाइसेंस जारी किए गए हैं। विधायक त्रिलोक जम्वाल के प्रश्न के लिखित उत्तर में सरकार ने यह जानकारी दी। 

नियमों और आदेशों के तहत अधिकृत बीज आपूर्ति, भांग की खेती, विनिर्माण एवं प्रोसेसिंग, भंडारण, अनुसंधान और विश्लेषण के लिए पात्र आवेदकों को लाइसेंस जारी किए जाएंगे।

वास्तविक राजस्व लाइसेंस संख्या पर रहेगा निर्भर

सरकार के अनुसार, वैध खेती से मिलने वाला वास्तविक राजस्व लाइसेंस की संख्या और जारी की जाने वाली अनुमतियों पर निर्भर करेगा। सरकार ने बताया कि अभी प्रदेश में भांग की व्यापक व्यावसायिक खेती शुरू नहीं हुई है। फिलहाल दो संस्थानों को अलग-अलग उद्देश्यों के लिए लाइसेंस जारी किए गए हैं। 

सरकाघाट में शिफ्ट होगा अटल आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय

अटल आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय को नेरचौक से सरकाघाट स्थानांतरित करने की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। सरकाघाट के बरछवाड़ स्थित मेजर सोमनाथ शर्मा प्रशिक्षण अकादमी की 22.17 बीघा जमीन सहित आधारभूत ढांचे को विश्वविद्यालय के नाम हस्तांतरित करने की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने इस विश्वविद्यालय को सरकाघाट स्थानांतरित करने की घोषणा की थी। 

विश्वविद्यालय के कुलसचिव की ओर से आधारभूत ढांचे, कार्यालय और उपकरणों के हस्तांतरण की व्यवहार्यता का अध्ययन किया जा रहा है। इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद विश्वविद्यालय को नेरचौक से सरकाघाट स्थानांतरित करने के संबंध में उचित निर्णय लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में उद्योग लगाना होगा आसान, सरकार बनाएगी लैंड बैंक; वित्तीय प्रोत्साहन का भी होगा प्रविधान 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।