विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal: युवा कस लें कमर! रामपुर में 12 से 14 फरवरी तक आयोजित होगी वन मित्र भर्ती प्रक्रिया, जानें पूरा टाइम-टेबल

Published: Thu, 08 Feb 2024 03:50 PM (IST)

Himachal वन वृत्त रामपुर के अंतर्गत विभिन्न परिक्षेत्रों में होने वाली वन मित्रों की भर्ती को लेकर प्रक्रिया शुरू की ...और पढ़ें

रामपुर में 12 से 14 फरवरी तक आयोजित होगी वन मित्र भर्ती प्रक्रिया, यहां जाने पूरा टाइम-टेबल
रामपुर में 12 से 14 फरवरी तक आयोजित होगी वन मित्र भर्ती प्रक्रिया, यहां जाने पूरा टाइम-टेबल

HighLights

  1. वन मित्रों की भर्ती को लेकर प्रक्रिया शुरू की जा रही है
  2. वन विभाग ने शारीरिक दक्षता की तिथियां भी घोषित कर दी हैं
  3. शारीरिक दक्षता परीक्षण प्रक्रिया 12 से 14 फरवरी तक चलेगी

संवाद सहयोगी, रामपुर बुशहर। वन वृत्त रामपुर के अंतर्गत विभिन्न परिक्षेत्रों में होने वाली वन मित्रों की भर्ती को लेकर प्रक्रिया शुरू की जा रही है। साथ ही वन विभाग ने शारीरिक दक्षता की तिथियां भी घोषित कर दी हैं। परिक्षेत्र के आधार पर शारीरिक दक्षता परीक्षण की तिथि निर्धारित की गई है।

इसके तहत वन मंडल रामपुर, आनी, किन्नौर और कोटगढ़ की विभिन्न बीटों पर वन मित्रों की तैनाती की जाएगी। भर्ती को लेकर शारीरिक दक्षता परीक्षण प्रक्रिया 12 से 14 फरवरी तक चलेगी। वन वृत्त रामपुर के तहत आने वाले वन मंडल रामपुर, आनी, किन्नौर और कोटगढ़ में वन मित्र भर्ती के लिए विभाग ने आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली है। चयनित अभ्यर्थियों के लिए अब शारीरिक दक्षता परीक्षण प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।

14 फरवरी को शारीरिक दक्षता परीक्षण प्रक्रिया आयोजित होगी

शारीरिक दक्षता के लिए वन मंडल रामपुर के तहत आने वाले वन परिक्षेत्र सराहन और बाहली के लिए 12 फरवरी, रामपुर और ननखड़ी के लिए 13 फरवरी को रामपुर के न्यू बस स्टैंड के साथ चाटी मैदान, वन मंडल आनी के वन परिक्षेत्र च्वाई के लिए 12 फरवरी, अरसू और निरथ के अभ्यर्थियों की 13 फरवरी को लूहरी, किन्नौर वन मंडल के वन परिक्षेत्र निचार, भावानगर, कटगांव और किल्बा के अभ्यर्थियों की 12 फरवरी, जबकि कल्पा, मूरंग, पूह और मलिंग के अभ्यर्थियों की 13 फरवरी को तेलंगी के समीप शारीरिक दक्षता परीक्षण किया जाएगा। रिकांगपिओ पांगी रोड और वन मंडल कोटगढ़ के वन परिक्षेत्र कोटगढ़ और कुमारसैन के लिए एनएच पांच के पास बड़ोगी कैंची में 14 फरवरी को शारीरिक दक्षता परीक्षण प्रक्रिया आयोजित होगी।

यह भी पढ़ें- खुशखबरी! हिमाचल के शिक्षक विभाग में होगी बंपर भर्ती, TGT-PGT के इतने पदों पर मिलेगी नौकरी

शारीरिक दक्षता परीक्षण प्रक्रिया सुबह आठ बजे शुरू होगी

उप अरण्यपाल रामपुर विकल्प यादव ने बताया कि सभी स्थानों में शारीरिक दक्षता परीक्षण प्रक्रिया सुबह 8 बजे शुरू होगी। अभी तक वन परिक्षेत्र रामपुर के तहत 11 बीटों के लिए कुल 255 आवेदन स्वीकृत हुए हैं। इन अभ्यर्थियों के लिए 13 फरवरी को न्यू बस स्टैंड रामपुर के साथ सटे चाटी मैदान में शारीरिक दक्षता परीक्षण प्रक्रिया सुबह आठ बजे से शुरू किया जाएगा। सभी आवेदकों को प्रवेशपत्र जारी कर दिए गए हैं, जो उन्हें साथ लाने होंगे। अगर किसी भी अभ्यर्थी को 11 फरवरी तक प्रवेश पत्र नहीं मिलता है, तो वे अपने नजदीकी वन परिक्षेत्र में संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Shimla Vegetables Price: आम आदमी की थाली में दिखने लगी हरी सब्जियां, आसमान छू रहे दामों में आई गिरावट; लोगों ने ली राहत की सांस