विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal News: अचानक दिल्ली दौरे पर रवाना हुए मुख्यमंत्री सुक्खू, क्या हो जाएगा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का ऐलान?

Published: Wed, 27 Aug 2025 11:40 AM (IST)Updated: Wed, 27 Aug 2025 01:29 PM (IST)

Sukhu Delhi Visit हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अचानक दिल्ली दौरे पर रवाना हो गए हैं जिससे कई ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू।

राज्य ब्यूरो, शिमला। Sukhu Delhi Visit, हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के बीच में बुधवार सुबह मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली दौरे पर रवाना हुए। सीएम के अचानक दिल्ली दौरे के कई तरह के क्यास लगाए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री कांग्रेस की ओर से संचालित वोट चोर सत्ता छोड़ आंदोलन में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुक्खू बिहार में आयोजित होने वाली राहुल गांधी की रैली में शामिल हो सकते हैं।

इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री सुक्खू प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी के संबंध में कांग्रेस आलाकमान नेताओं से मुलाकात भी करेंगे। प्रदेश में गत नवंबर, 2024 में कांग्रेस कार्यकारिणी भंग है। विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ता जल्द से जल्द कार्यकारिणी के गठन की मांग कर रहे हैं। लेकिन आपसी उठापटक के कारण इसमें देरी हो रही है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर भी बनेगी बात

2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अध्यक्ष बदलने की भी तैयारी है। प्रतिभा सिंह के स्थान पर किसी और नेता को नियुक्ति दी जा सकती है। चुनाव को ध्यान में रखते हुए सभी नेता अपनी पसंद के चेहरे को अध्यक्ष बनाने की जद्दोजहद में लगे हुए हैं। उम्मीद है कि सीएम के इस दौरे के दौरान संगठन व नए अध्यक्ष पर बात फाइनल हो जाएगी। 

विधानसभा में डिप्टी सीएम संभालेंगे मोर्चा

मुख्यमंत्री सुक्खू के दिल्ली जाने के फलस्वरूप आज विधानसभा मानसून सत्र में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मुख्यमंत्री के नाम से अंकित प्रश्नों के उत्तर देंगे। विधानसभा में मंगलवार को भी जगत सिंह नेगी के साथ विपक्ष की काफी गहमागहमी हुई थी। सदन में आज भी हंगामे के आसार रहेंगे। ऐसे में सीएम सुक्खू की गैरमौजूदगी में डिप्टी सीएम मोर्चा संभालेंगे। 

यह भी पढ़ें- Himachal Assembly: नेगी और जयराम में तकरार तेज, मंत्री ने मामला उठाया तो शुरू हो गया हंगामा, पनौती जैसे शब्द बोले

यह भी पढ़ें- CM सुक्खू की रजनी पाटिल से ढाई घंटे चली बैठक में हिमाचल कांग्रेस संगठन का प्रारूप तय, राठौर की मुलाकात ने दिए बड़े संकेत