विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल में भाईदूज पर छुट्टी का एलान, महिलाओं के साथ पुरुष कर्मचारियों को भी अवकाश; बंद रहेंगे सभी संस्थान

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Tue, 10 Nov 2026 04:33 PM (IST)Updated: Tue, 10 Nov 2026 04:54 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश में भैया दूज के अवसर पर सभी सरकारी कर्मचारियों को अवकाश मिलेगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने महिलाओं ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू। जागरण आर्काइव

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू। जागरण आर्काइव

HighLights

  1. भैया दूज पर हिमाचल में सरकारी छुट्टी।

  2. महिला और पुरुष कर्मचारियों को मिलेगा अवकाश।

  3. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किया ऐलान।

जागरण टीम, शिमला। हिमाचल प्रदेश में भैया दूज पर महिलाओं के साथ पुरुष कर्मचारियों को भी अवकाश रहेगा। अवकाश के संबंध में फाइल सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के पास गई थी। दोपहर बाद सीएम सुक्खू ने इस पर निर्णय ले लिया है। सरकार ने इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी है। स्कूल, कॉलेज सहित सभी सरकारी व बोर्ड और निगम के कार्यालय बुधवार 11 नवंबर को बंद रहेंगे। 

रक्षाबंधन और करवाचौथ पर भी दी थी छुट्टी

सीएम सुक्खू ने इससे पहले रक्षाबंधन और करवाचौथ पर अवकाश का एलान किया था। इससे पहले सरकार की ओर से इन तीन त्योहारों पर केवल महिला कर्मचारियों को ही अवकाश दिया जाता था। पहली बार सुक्खू सरकार ने इसमें व्यवस्था परिवर्तन किया है। 

महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा

भाई दूज पर महिलाओं को एचआरटीसी की बसों में मुफ्त सफर की सुविधा भी मिलेगी। हिमाचल प्रदेश की सीमा के भीतर एचआरटीसी बसों में सफर करने वाली महिला यात्रियों से किराया नहीं लिया जाएगा। रक्षाबंधन और भाई दूज पर कई वर्ष से सरकार की ओर से यह सुविधा दी जा रही है।  

यह भी पढ़ें: दीवाली के बाद घर से वापसी शुरू, ऊना बस अड्डे पर सीट और टिकट के लिए मारामारी; HRTC ने 12 स्पेशल बसें भेजीं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।