Himachal News: भाजपा की जिला के बाद राज्य कार्यकारिणी घोषित करने की तैयारी, 66 पदाधिकारियों को मिलेगा स्थान
Himachal Pradesh BJP हिमाचल प्रदेश भाजपा में अब जिला कार्यकारिणी के बाद राज्य कार्यकारिणी के गठन की तैयारी है। इसमें अपने नजदीकी नेताओं को पदाधिकारी बनाने के लिए प्रदेश के आला नेताओं में होड़ लगी है। भाजपा की इसी कार्यकारिणी को 2027 में विधानसभा का महत्वपूर्ण चुनाव लड़ना है। संशोधित संविधान के मुताबिक कार्यकारिणी में 66 सदस्य होंगे।

जागरण संवाददाता, शिमला। Himachal Pradesh BJP, हिमाचल प्रदेश भाजपा में अब जिला कार्यकारिणी के गठन के बाद राज्य कार्यकारिणी के गठन की तैयारी चल रही है, इसमें अपने नजदीकी नेताओं को पदाधिकारी बनाने के लिए प्रदेश के आला नेताओं के बीच में भी जंग छिड़ गई है। वे इसके लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।
सूत्रों की माने तो भाजपा के सभी बड़े नेता अपने नजदीकी नेताओं को कार्यकारिणी में स्थान दिलाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। भाजपा की इसी कार्यकारिणी को 2027 में विधानसभा के महत्वपूर्ण जंग लड़नी है। इसलिए पार्टी हाईकमान भी इसमें किसी को नाराज किए बगैर सभी के नजदीकी नेताओं को स्थान देकर साथ लेने की कोई कसर नहीं छोड़ेगा।
यह भी पढ़ें- Himachal: विधानसभा चुनाव में जीत के लिए भाजपा का फार्मूला 874 तय, महिलाओं को दी गई संगठन में अहम जिम्मेदारी
इसके लिए अब आने वाले दिनों में राज्य और पार्टी हाईकमान के बीच में लगातार मंथन चलता रहेगा। पार्टी हाईकमान की मंजूरी के बाद राज्य भाजपा के अध्यक्ष की ओर से इसे जारी किया जाना है। भाजपा के संशोधित संविधान के मुताबिक इसमें भी 66 लोगों की कार्यकारिणी बनाई जाएगी।
इसके अलावा विशेष आमंत्रित सदस्यों की असीमित संख्या में शामिल करने की इसमें छूट रहेगी। पार्टी के संविधान के मुताबिक छह उपाध्यक्ष, दो महामंत्री, मीडिया प्रभारी, इंटरनेट मीडिया प्रभारी, स्थायी सदस्य, कार्यकारिणी के सदस्यों के अलावा विशेष आमंत्रित सदस्यों को शामिल करते हुए इसका गठन किया जाना प्रस्तावित है।
यह भी पढ़ें- Himachal BJP कार्यकारिणी के गठन को लेकर दिल्ली में आमने-सामने हो गए हिमाचल के नेता, अब हाईकमान के पाले में गेंद
भाजपा की कार्यकारिणी में महिलाएं व एससी, एसटी सदस्य भी
जिला कार्यसमितियों के गठन में 17 संगठनात्मक जिलों में कुल कार्यसमिति सदस्य 874 हैं। इसमें से महिलाएं 358 और अनुसूचित जाति, जनजाति एवं ओबीसी से संबंधित 258 सदस्य हैं।
7870 बूथों पर 11 सदस्यीय समिति गठित
अगर मंडलों की बात करें तो पहले 74 थे, अब 171 हैं। कुल मंडल कार्यसमिति सदस्य 7587 हैं, इसमें से महिलाएं 2569 एवं अनुसूचित जाति, जनजाति, ओबीसी 3532 हैं। भाजपा 8007 बूथों में से 7870 बूथों पर 11 सदस्यीय समिति गठित कर चुकी है। भाजपा के बूथ स्तर पर कुल कार्यकर्ता 89646 हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।