विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल प्रदेश में SMC और कंप्यूटर शिक्षकों के लिए भर्ती का रास्ता खुला, 4800 पदों पर होगी नियुक्ति

Published: Sun, 11 Oct 2026 08:54 AM (IST)

हिमाचल मंत्रिमंडल ने 20 साल से सेवाएं दे रहे एसएमसी और कंप्यूटर शिक्षकों को भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से विभाग ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. एसएमसी, कंप्यूटर शिक्षकों को भर्ती प्रक्रिया से विभाग में शामिल किया जाएगा

  2. मंत्रिमंडल ने एलडीआर के माध्यम से चयन को दी मंजूरी

  3. 100 और स्कूलों के लिए 4800 शिक्षक पद भरे जाएंगे

राज्य ब्यूरो, शिमला। करीब 20 साल से सरकारी स्कूलों में सेवाएं दे रहे एसएमसी और आउटसोर्स कंप्यूटर शिक्षकों को भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से विभाग में मर्ज होने का अवसर मिलेगा।

शनिवार को मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इन शिक्षकों के लिए एलडीआर के माध्यम से चयन को मंजूरी दी गई। इसके लिए भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में संशोधन को भी स्वीकृति दी गई है।

हालांकि, नियुक्ति निर्धारित पात्रता शर्तें पूरी करने और चयन प्रक्रिया में सफल होने पर ही मिलेगी।

पहले छूट गए शिक्षकों को मिलेगा मौका

एलडीआर की प्रक्रिया से पहले छूट गए एसएमसी शिक्षकों को भी मौका मिलेगा। इनमें पीजीटी और टीजीटी शामिल हैं। सरकारी स्कूलों में आउटसोर्स आधार पर सेवाएं दे रहे कंप्यूटर शिक्षकों के पदों को भी एलडीआर के दायरे में लाने की मंजूरी दी गई है।

इन शिक्षकों को भी चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा। सरकार दूसरे चरण में 100 और सरकारी स्कूलों को सीबीएसई से संबद्ध करेगी। मंत्रिमंडल ने इन स्कूलों में शैक्षणिक व्यवस्था के लिए 3900 शिक्षक और 900 गैर-शिक्षक पद भरने को मंजूरी दी है।

4800 पदों पर भर्ती की तैयारी

इस तरह 4800 पदों पर भर्ती की तैयारी है। योजना के तहत चयनित शिक्षकों को शैक्षणिक सत्र के दौरान 10 महीने तक 30 हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा।

कालेज कैडर में बैकलाग कोटे के तहत सहायक आचार्य के 320 पद भरने का निर्णय लिया है। इससे उच्च शिक्षा संस्थानों में रिक्त पदों को भरने का रास्ता खुलेगा। प्रदेश में पहले चरण में 151 सरकारी स्कूल सीबीएसई से संबद्ध हो चुके हैं, जबकि सात अन्य स्कूलों की संबद्धता की प्रक्रिया चल रही है।

अब दूसरे चरण में 100 और स्कूलों को केंद्रीय बोर्ड से जोड़ने की तैयारी है। इनके लिए 4800 शिक्षक और गैर-शिक्षक पद भरने की मंजूरी दी गई है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश पुलिस के 14 अधिकारी प्रमोट, विभाग ने डीपीसी की सिफारिशों पर जारी किए आदेश