विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल प्रदेश पुलिस के 14 अधिकारी प्रमोट, विभाग ने डीपीसी की सिफारिशों पर जारी किए आदेश

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Thu, 01 Oct 2026 01:25 PM (GMT+05:30)

हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग ने विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की सिफारिशों पर 14 पुलिस अधिकारियों को पदोन्नत किया है।

हिमाचल पुलिस के 14 अधिकारी प्रमोट हुए हैं। प्रतीकात्मक फोटो

हिमाचल पुलिस के 14 अधिकारी प्रमोट हुए हैं। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. हिमाचल पुलिस में 14 अधिकारियों को पदोन्नति मिली।

  2. सात सब इंस्पेक्टर इंस्पेक्टर, सात एएसआई एसआई बने।

  3. पदोन्नत अधिकारियों को जल्द मिलेंगे नए तैनाती स्थल।

जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग ने विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की सिफारिशों पर 14 पुलिस अधिकारियों को पदोन्नति दी है। इनमें सात सब इंस्पेक्टर को इंस्पेक्टर बनाया गया है, जबकि सात एएसआइ को एसआइ पद पर पदोन्नत किया गया है। पदोन्नति के बाद सभी अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे।

ये बने इंस्पेक्टर

सब इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नत होने वालों में प्रथम आइआरबी में तैनात रविंदर सिंह, ऊना से रवि पाल, सिरमौर से राजविंदर सिंह, स्टेट विजिलेंस (साउथ रेंज) से नंद लाल, कुल्लू से धीरज सेन, चतुर्थ आइआरबी से ललित कुमार और सिरमौर से प्रीतम सिंह शामिल हैं। 

ये एएसआई से एसआई बने

एएसआइ से एसआइ पद पर पदोन्नति पाने वालों में ऊना से कुलभूषण, प्रथम आइआरबी से रणजीत सिंह, ऊना से अतुल कुमार शर्मा, प्रथम आइआरबी से करणजीत सिंह, ऊना से संजीव कुमार, सिरमौर से नीलम प्रकाश और एचपीआइपीएस से नरेंद्र सिंह शामिल हैं।

नए स्टेशन मिलेंगे

पुलिस विभाग में हुई इन पदोन्नतियों से अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां मिलने का रास्ता साफ हो गया है। प्रमोशन के बाद इन अधिकारियों को नए स्टेशन दिए जाएंगे। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल के 300 शिक्षकों से होगी अतिरिक्त भत्तों की वसूली, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिक्षा विभाग के निर्देश