हिमाचल में 3000 करोड़ से 340 सड़कों का होगा चौड़ीकरण, PWD मंत्री का बड़ा ऐलान
हिमाचल प्रदेश सरकार ग्रामीण सड़क नेटवर्क को मजबूत करने के लिए 'प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना' (PMGSY-4) के तहत बड़ा कदम ...और पढ़ें
-1791603550824_m.webp)
PMGSY-4 से चमकेगी हिमाचल की कनेक्टिविटी।
HighLights
340 सड़कों के उन्नयन पर 3000 करोड़ खर्च होंगे
PMGSY-4 के तहत 1659 किलोमीटर सड़क नेटवर्क को लाभ
मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कंगना रनौत को फटकारा
राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश में ग्रामीण सड़क नेटवर्क को मजबूत करने और दूरदराज के क्षेत्रों की कनेक्टिविटी सुधारने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।
हिमाचल के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शिमला सचिवालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि 'प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना' (PMGSY-4) के दूसरे चरण के तहत प्रदेश की 340 सड़कों के उन्नयन (Upgradation) और चौड़ा करने के लिए करीब 3000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विक्रमादित्य सिंह का बड़ा ऐलान
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई-4) के दूसरे चरण में प्रदेश की 340 सड़कों के उन्नयन और चौड़ा किए जाने पर करीब 3000 करोड़ रुपये खर्च होने की उम्मीद है।
1659 किलोमीटर सड़क नेटवर्क को होगा लाभ
इससे लगभग 1659 किलोमीटर सड़क नेटवर्क को लाभ होगा। नवंबर के पहले या दूसरे सप्ताह तक केंद्र से औपचारिक मंजूरी मिलने की संभावना है। सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत में मंत्री विक्रमादित्य ने कहा कि पहले बैच में 294 सड़कों के लिए करीब 2300 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए थे।
हालांकि, इन कार्यों में 17 सड़क परियोजनाओं के टेंडर न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण अटके हैं।
कंगना रनौत को लगाई फटकार
अपने ही प्रदेश को छोटा न दिखाएं सांसद कंगना रनौत सांसद कंगना रनौत के हिमाचल को केंद्र पर बोझ बताने संबंधी बयान पर विक्रमादित्य ने कहा कि राजनीतिक विचारधारा अलग हो सकती है, लेकिन अपने राज्य को छोटा दिखाना उचित नहीं है।
जनप्रतिनिधियों को प्रदेश की उपलब्धियों को नजरअंदाज करने की अपेक्षा उनका सम्मान करना चाहिए। राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन प्रदेश के सम्मान से समझौता नहीं होना चाहिए।
यह भी पढ़ें- फोरलेन निर्माण के मलबे से संवरेंगे हिमाचल के डंपिंग स्थल, बनेंगे पार्क और खेल मैदान
