विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल पुलिस का दीवाली पर आपातकालीन सेवाओं में नया कीर्तिमान, 112 नंबर पर दर्ज 586 घटनाओं पर त्वरित एक्शन

By Chaitanya Thakur Edited By: Rajesh Sharma
Published: Mon, 09 Nov 2026 05:03 PM (IST)

हिमाचल पुलिस की आपातकालीन सेवा 112 ने दीपावली पर एक दिन में 586 घटनाओं पर कार्रवाई कर नया कीर्तिमान बनाया। ...और पढ़ें

हिमाचल के डीजीपी अशोक तिवारी। जागरण आर्काइव

हिमाचल के डीजीपी अशोक तिवारी। जागरण आर्काइव

HighLights

  1. दीपावली पर 112 सेवा ने 586 घटनाओं पर कार्रवाई की।

  2. 187 आग की घटनाओं पर पुलिस ने त्वरित प्रतिक्रिया दी।

  3. आपातकालीन सेवा 112 ने 3 मिनट 37 सेकंड में प्रतिक्रिया दी।

जागरण संवाददाता, शिमला। दीपावली पर एक दिन में 187 आग की घटनाओं ने पुलिस की चुनौती बढ़ा दी। डीजीपी अशोक तिवारी ने दावा किया कि प्रदेशभर में सुरक्षा व्यवस्था संभालने में जुटी पुलिस ने आपातकालीन सेवाओं में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। दीपावली के दिन प्रदेश पुलिस की आपातकालीन सेवा 112 ने एक दिन में 586 घटनाओं पर कार्रवाई की।

सेवा की शुरुआत के बाद एक दिन में दर्ज आपातकालीन घटनाओं का यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इनमें आग लगने से संबंधित 187 घटनाएं शामिल रहीं। त्योहार के दौरान आपातकालीन घटनाओं की इतनी बड़ी संख्या के बावजूद पुलिस की सहायता टीमों ने मात्र तीन मिनट 37 सेकंड में प्रतिक्रिया दी।

आपात स्थिति में मांगी 112 नंबर पर मदद

पुलिस मुख्यालय का दावा है कि दीपावली के दिन आपातकालीन सेवा पर काम का दबाव रहा। आग लगने की घटनाओं के अलावा अन्य आपात परिस्थितियों में भी लोगों ने 112 नंबर पर सहायता मांगी। डीजीपी ने इस उपलब्धि पर आपातकालीन सेवा 112 की पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जब लोग त्योहार मना रहे थे तो उस समय पुलिस जवान और आपातकालीन सेवा से जुड़े कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात रहकर उनकी सुरक्षा कर रहे थे।

112 नंबर को और प्रभावी बनाया जाएगा

उन्होंने कहा कि आपातकालीन सेवा 112 को लगातार अधिक प्रभावी और विश्वसनीय बनाने के लिए प्रयासरत हैं। इसके लिए अधिकारियों की निगरानी मजबूत करने, कर्मचारियों की जवाबदेही तय करने, आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल बढ़ाने और कार्यप्रणाली की नियमित समीक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

365 दिन उपलब्ध रहेगी सेवा

पुलिस ने कहा कि आपातकालीन सेवा 112 प्रदेशवासियों के लिए 24 घंटे और साल के सभी 365 दिन उपलब्ध है। पुलिस मुख्यालय ने लोगों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत 112 नंबर पर संपर्क करें, ताकि संबंधित सहायता दल बिना देरी किए मौके पर भेजा जा सके।

यह भी पढ़ें: दीवाली के बाद हिमाचल की आबोहवा भी बिगड़ी, धर्मशाला के AQI में पिछले साल की तुलना में बढ़ोतरी दर्ज 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।