हिमाचल में 2-2 सरकारी आवास लेकर बैठे 22 अधिकारी, 38 ने रिटायरमेंट के बाद भी नहीं छोड़े मकान; विस में आए आंकड़े
हिमाचल प्रदेश में 22 अधिकारी और कर्मचारी दो या अधिक सरकारी आवासों पर काबिज हैं, जबकि 38 सेवानिवृत्त अधिकारियों ने पुनर्नियुक्ति के बावजूद पुराने आवास खाली नहीं किए हैं।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का धर्मशाला के तपोवन स्थित परिसर।
HighLights
22 अधिकारी दो या अधिक सरकारी आवासों पर काबिज।
38 सेवानिवृत्त अधिकारियों ने पुनर्नियुक्ति के बाद भी आवास नहीं छोड़े।
विधानसभा में विधायक केवल सिंह पठानिया ने उठाया यह मुद्दा।
राज्य ब्यूरो, धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में सरकारी विभागों में कार्यरत 22 अधिकारी और कर्मचारी ऐसे हैं, जिन्हें दो या इससे अधिक स्थानों पर सरकारी आवास आवंटित किए गए हैं। वहीं, 38 सेवानिवृत्त अधिकारी और कर्मचारियों ने दूसरी जिम्मेदारी मिलने के बाद भी पहले आवंटित सरकारी आवास खाली नहीं किए हैं। यानी सेवानिवृत्ति के बाद पुनर्नियुक्ति मिलने के बावजूद ये पुराने सरकारी आवास में बने हुए हैं।
6978 सरकारी आवास आवंटित
विधायक केवल सिंह पठानिया के प्रश्न के लिखित उत्तर में सरकार ने सदन में यह जानकारी दी। सरकार ने बताया कि पिछले तीन वर्षों के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को मेरिट के आधार पर 6978 सरकारी आवास आवंटित किए गए हैं। इस अवधि में आवास आवंटन समितियों की कुल 1674 बैठकें हुईं।
425 की स्थिति नहीं ठीक
सरकार के अनुसार, वर्तमान में प्रदेश के 21 विभागों, बोर्डों और निगमों के 425 ऐसे आवासीय भवन हैं, जिनकी स्थिति ठीक नहीं है। हालांकि, इन्हें सामान्य पूल में शामिल करने का कोई प्रस्ताव सरकार के विचाराधीन नहीं है।
इन अधिकारियों व कर्मचारियों के दो-दो मकान
- नाम पदनाम आवास कहां
- सुशील कुमार एसपी किन्नौर शिमला व रिकांगपिओ
- सुनीता सिंह उपनिरीक्षक लेखाकार शिमला व रिकागपिओ
- सुभाष चंद सहायक सूचना अधिकारी बिलासपुर, केलंग
- पिंकी देवी प्रर्दशक, जिला कार्यक्रम बिलासपुर, रिकांगपिओ
- पंकज शर्मा सहायक खनन निरीक्षक मंडी, केलंग
- कल्याणी गुप्ता परियोजना अधिकारी कसुम्पटी, केलंग
- डा. प्रमोद वरिष्ठ एवं प्रमुख सोलन, किन्नौर
- डा. लोकेंद्र सीनियर एमएस शिमला में दो आवास
- रवि गुलेरिया एचपीएस किलाड़, डलहौजी
- देसराज वनरक्षक रई, बारगाह चंबा जिला
- तेजेंद्र कुमार अधीक्षक ग्रेड-2, शिमला व धर्मशाला
- जसमेर, अधीक्षक ग्रेड-2, शिमला, धर्मशाला
- किरपा राम, अधीक्षक , शिमला
- रमेश, वरिष्ठ सहायक, शिमला, धर्मशाला
- प्रदीप कुमार, चतुर्थ श्रेणी, शिमला
- जीतराम, दफ्तरी, शिमला, धर्मशाला
- मुकेश कुमार, एसडीओ, मंडी, चंबा
- हेमंत कुमार, वरिष्ठ सहायक, मंडी, लाहुल-स्पीति
- शुभकरण, लिपिक, मंडी, लाहुल-स्पीति
- अजय कुमार, जेई, नाहन, केलंग
- दिव्यराज, लिपिक, कुल्लू, किन्नौर
38 सेवानिवृत अधिकारी व कर्मचारियों ने पुर्ननियुक्ति मिलने के बाद नहीं छोड़ा आवास
ज्ञान चंद, कमल किशोर, भगवान सिंह, इंद्र सिंह, रमा देवी, पुन्नू राम, जय शर्मा, हंसराज, विजय, अनुराग पराशर, हीरानंद, बलबीर सिंह, अनिल कुमार खाची, पवन कुमार शर्मा, अमिताभ अवस्थी, प्रबोध सक्सेना, सुषमा चौहान, श्याम लाल, दिवान नेगी, गोविंद राम, द्रोप्ति देवी, मीरा चौहान, चंपा चौहान, डा. जय सिंह, निर्मल पंवर, आशा रानी, जितेंद्र, अनिल कुमार, डा. जेसी शर्मा, डा. देवेंद्र, हरदेव सिंह, राजेंद्र पाल, बहादुर सिंह, अजय शर्मा, जैसी राम, वाइएस ठाकुर, प्रेमपाल शामिल है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।