विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राफेल और ऑपरेशन सिंदूर पर हिमाचल के मंत्री की विवादित टिप्पणी, BJP नेताओं ने घेरी सरकार; क्या आपका भी यही रुख?

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Thu, 19 Nov 2026 02:14 PM (IST)Updated: Thu, 19 Nov 2026 02:35 PM (IST)

हिमाचल के मंत्री जगत सिंह नेगी के राफेल और ऑपरेशन सिंदूर पर दिए बयान से राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी। जागरण आर्काइव

हिमाचल प्रदेश के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी। जागरण आर्काइव

HighLights

  1. मंत्री जगत सिंह नेगी का राफेल, ऑपरेशन सिंदूर पर विवादित बयान।

  2. भाजपा ने बयान को सेना का अपमान बताया, माफी की मांग।

  3. सरकार से नेगी के बयान पर आधिकारिक रुख स्पष्ट करने को कहा।

जागरण टीम, धर्मशाला/शिमला। हिमाचल प्रदेश के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी राफेल और ऑपरेशन सिंदूर पर दिए बयान पर राजनीति गरमा गई है। जगत सिंह नेगी ने ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के बजाय भारत के छक्के छूटने की बात कही है। भाजपा नेताओं ने जगत सिंह नेगी की टिप्पणी को शर्मनाक और सेना के शौर्य का अपमान बताया है।

हिमाचल भाजपा नेता एवं राज्यसभा सदस्य हर्ष महाजन ने कहा कि कांग्रेस के मंत्री बताएं, पाकिस्तान की भाषा बोलकर किसे खुश करना चाहते हैं? महाजन ने कहा कि देश की सुरक्षा पर राजनीति बर्दाश्त नहीं होगी।

क्या यह हिमाचल सरकार का आधिकारिक रुख : जम्वाल

सुंदरनगर से भाजपा विधायक राकेश जम्वाल ने कहा कि जगत सिंह नेगी को इस बयान के लिए तुरंत माफी मांगनी चाहिए और प्रदेश सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या नेगी की यह टिप्पणी सरकार का आधिकारिक रुख है।

माफी मांगें मंत्री

जम्वाल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं ने देश की सेना तक को नहीं छोड़ा है और वे राफेल व 'ऑपरेशन सिंदूर' जैसे संवेदनशील मुद्दों पर टिप्पणी कर रहे हैं। विधायक के अनुसार, देश के सैनिकों का हौसला पस्त करने वाले ऐसे बयानों के लिए 140 करोड़ जनता से माफी मांगी जानी चाहिए।

सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल

इसके साथ ही राकेश जम्वाल ने प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर केवल कर्ज लेने और कर लगाने तक सीमित रह गई है, तथा प्रदेश की संपत्तियों को बेचने का काम कर रही है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में कर्मचारियों की पदोन्नति और अनुभव पात्रता के लिए होगा नियमों में संशोधन, CM ने सदन में रखा विधेयक 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।