विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल सरकार ने बदले दो IAS अधिकारी, पदभार का इंतजार कर रहे अनुराग चंद्र शर्मा संभालेंगे पर्यटन विकास निगम

By Yadvinder Sharma Edited By: Rajesh Sharma
Published: Tue, 22 Sep 2026 04:30 PM (IST)Updated: Tue, 22 Sep 2026 04:48 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश कार्मिक विभाग ने दो आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। अनुराग चंद्र शर्मा को पर्यटन विकास निगम का ...और पढ़ें

आईएएस अधिकारी अनुराग चंद्र शर्मा और राजीव कुमार। जागरण आर्काइव

आईएएस अधिकारी अनुराग चंद्र शर्मा और राजीव कुमार। जागरण आर्काइव

HighLights

  1. हिमाचल में दो आईएएस अधिकारियों का तबादला।

  2. अनुराग चंद्र शर्मा बने पर्यटन निगम के MD।

  3. डॉ. राजीव कुमार को नई तैनाती का इंतजार।

राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश कार्मिक विभाग ने दो आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर ऑर्डर जारी किए हैं। पदभार का इंतजार कर रहे 2016 बैच के आईएएस अधिकारी अनुराग चंद्र शर्मा को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम का प्रबंध निदेशक लगाया गया है। वह पर्यटन विकास निगम कार्यालय धर्मशाला में कार्यभार संभालेंगे। वहीं, इस पद पर तैनात 2017 बैच के आईएएएस अधिकारी डॉ. राजीव कुमार को अगली तैनाती के लिए कार्मिक विभाग में रिपोर्ट करने को कहा गया है।

आईएएस अधिकारी अनुराग चंद्र शर्मा लंबे समय से पदभार मिलने के इंतजार में बैठे थे, उन्हें सरकार ने अहम जिम्मेदारी सौंपी है। टूरिज्म स्टेट हिमाचल में पर्यटन विकास निगम के एमडी का कार्यभार अहम है। 

कुल्लू के डीसी थे अनुराग

अनुराग चंद्र शर्मा पहले कुल्लू के उपायुक्त थे, जिन्हें सरकार ने हाई कोर्ट के आदेश के बाद हटा दिया था। उन पर रेव पार्टी मामले में उचित कार्रवाई न करने का आरोप लगा था, इसके बाद सरकार ने अगस्त के पहले सप्ताह में उन्हें हटाकर शिमला बुला लिया था। अब सरकार ने उन्हें अहम पद पर तैनाती दी है। 

यह भी पढ़ें: कहीं पर ड्यूटी, कहीं वेतन और रिकॉर्ड में नाम तक नहीं, हिमाचल में डेपुटेशन का खेल खत्म; अब DDO की मुहर निर्णायक

यह भी पढ़ें: हिमाचल: मजदूर के बेटे ने तैयार किया 87 हजार में ड्रोन, रक्षा मंत्रालय ने ग्रांट जारी कर सौंपा सेना का प्रोजेक्ट