हेली टैक्सी में कीजिए हिमाचल की सैर, चंडीगढ़ से कुल्लू, शिमला से किन्नौर का सफर अब घंटों नहीं चंद मिनटों में
हिमाचल प्रदेश में हेली टैक्सी सेवा शुरू हो गई है, जिससे पर्यटक चंडीगढ़ से कुल्लू और शिमला से किन्नौर जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश में हेली टैक्सी सेवा उपलब्ध है। प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
चंडीगढ़ से कुल्लू, शिमला से किन्नौर तक हेली टैक्सी सेवा।
भुंतर से संजौली (शिमला) और रिकांगपिओ के लिए उड़ानें उपलब्ध।
पर्यटन और स्वास्थ्य जरूरतों के लिए समय बचाने वाली सुविधा।
जागरण टीम, धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में आप हेली टैक्सी के माध्यम से विभिन्न पर्यटन स्थलों का निहार सकते हैं। चंडीगढ़ से कुल्लू के लिए भी उड़ान है, पर्यटक यहां से 50 किलोमीटर दूर मनाली पहुंच सकते हैं। भुंतर से चंडीगढ़ की उड़ान मंडी-कांगनी धार होकर संचालित होती है। भुंतर से चंडीगढ़ का किराया जीएसटी सहित 5775 रुपये निर्धारित है।
आधे घंटे में पहुंच सकते हैं कुल्लू से शिमला
कुल्लू के भुंतर से शिमला के संजौली के बीच हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध है। पर्यटक कुल्लू व शिमला के बीच हवाई यात्रा कर सकते हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार व शुक्रवार को भुंतर से संजौली के लिए उड़ान सुबह सात बजे रहती है और करीब 30 मिनट में 7:30 बजे संजौली पहुंचती है। भुंतर से संजौली का किराया 4200 रुपये है।
शिमला से किन्नौर भी घूम सकते हैं पर्यटक
इसके अलावा शिमला के संजौली से किन्नौर रिकांगपिओ, रिकांगपिओ-संजौली और संजौली-भुंतर समेत अन्य मार्गों पर भी उड़ानों का संचालन निर्धारित है। हेली टैक्सी सेवा पर्यटन के साथ स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों में भी उपयोगी हो सकती है।
रिकांगपिओ का किराया
संजौली से रिकांगपिओ का किराया 5250 रुपये है। अधिकांश उड़ानों की अवधि 30 से 35 मिनट के आसपास है, जबकि कुछ छोटे मार्गों पर करीब 10 मिनट में यात्रा पूरी होती है।
पर्यटकों के लिए बेहतर विकल्प
भुंतर एयरपोर्ट निदेशक सिद्धार्थ कदम ने बताया कि हेली टैक्सी सेवा यात्रियों के लिए सुविधाजनक है। उन्होंने यात्रियों से इसका अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। पर्यटकों के लिए भी यह बेहतर विकल्प है।
पहाड़ों में मिनटों में सफर
पर्यटक आसानी से चंडीगढ़ से कुल्लू पहुंच सकते हैं, इसके अलावा शिमला और किन्नौर भी मिनटों में पहुंच सकते हैं। जहां सड़क से पहुंचने में कई घंटे लगते हैं।
यह भी पढ़ें: हिसार से कुल्लू होते हुए जम्मू के लिए शुरू होगी नई फ्लाइट, पर्यटन कारोबार को मिलेगी गति; अभी हो रहीं 8 उड़ान
यह भी पढ़ें: मनाली फोरलेन पर दयोड़ व हणोगी के बाद अब NHAI का अगला टारगेट दवाड़ा फ्लाईओवर और झलोगी टनल, पूरा प्लान तैयार
