हिसार से कुल्लू होते हुए जम्मू के लिए शुरू होगी नई फ्लाइट, पर्यटन कारोबार को मिलेगी गति; अभी हो रहीं 8 उड़ान
कुल्लू-मनाली के भुंतर हवाई अड्डे से जम्मू के लिए हिसार होते हुए नई हवाई सेवा शुरू करने की योजना है। ...और पढ़ें

कुल्लू का भुंतर स्थित हवाई अड्डा परिसर। जागरण आर्काइव
HighLights
भुंतर से जम्मू के लिए नई हवाई सेवा प्रस्तावित।
उड़ान हिसार होकर संचालित होगी, पर्यटन को बढ़ावा।
कुल्लू-मनाली में पर्यटकों और स्थानीय लोगों को लाभ।
संवाद सहयोगी, कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में कुल्लू-मनाली के भुंतर हवाई अड्डे से जम्मू के लिए नई हवाई सेवा शुरू करने की योजना तैयार की गई है। प्रस्तावित उड़ान हिसार होकर संचालित होगी। इससे कुल्लू-मनाली में पर्यटन कारोबार को भी लाभ मिलने की उम्मीद है।
वर्तमान में भुंतर हवाई अड्डा से सप्ताह में आठ उड़ानें हो रही हैं। इनमें पांच दिल्ली, दो जयपुर और एक उड़ान अमृतसर के लिए हो रही है। इससे देश के प्रमुख शहरों से कुल्लू-मनाली का हवाई संपर्क बना हुआ है।
वहीं, देहरादून के लिए संचालित हवाई सेवा फिलहाल अस्थायी रूप से बंद है। भुंतर हवाई अड्डे से हेलीटैक्सी सेवा भी रोजाना संचालित हो रही है।
पर्यटन कारोबार बढ़ेगा
कुल्लू-मनाली में पर्यटन गतिविधियां अब धीरे-धीरे गति पकड़ रही हैं और दशहरा सीजन भी नजदीक है। विंटर सीजन में अगर जम्मू के लिए उड़ान शुरू होती है तो पर्यटन कारोबार की दृष्टि से अहम माना जा रहा है।
नया विकल्प मिलेगा
सेवा शुरू होने के बाद जम्मू क्षेत्र के पर्यटकों के लिए कुल्लू-मनाली की यात्रा आसान हो सकती है। वहीं, स्थानीय लोगों को भी दोनों क्षेत्रों के बीच आवागमन का नया हवाई विकल्प मिलेगा।
कुल्लू-मनाली के भुंतर हवाई अड्डा से जम्मू के लिए जल्द नई हवाई सेवा शुरू करने की योजना है। उड़ान हिसार होकर संचालित होगी।
-सिद्धार्थ कदम, निदेशक, हवाई अड्डा, भुंतर कुल्लू।
यह भी पढ़ें: बर्फ से चमके मनाली के पहाड़, रोहतांग में 4 इंच फ्रेश स्नोफॉल; लेह हाईवे पर बर्फीली हवाओं ने जोखिम भरा किया सफर
