विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल बिजली बोर्ड के पेंशनर्स को दिवाली से पहले होगा 32 करोड़ का भुगतान, फोरम की बैठक में चेयरमैन का आश्वासन

By Rohit Nagpal Edited By: Rajesh Sharma
Published: Sat, 31 Oct 2026 03:21 PM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2026 05:10 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड के पेंशनरों को दिवाली से पहले 32 करोड़ रुपये का लंबित भुगतान किया जाएगा। यह ...और पढ़ें

हिमाचल बिजली बोर्ड के पेंशनर्स को लंबित भुगतान होगा। प्रतीकात्मक फोटो

हिमाचल बिजली बोर्ड के पेंशनर्स को लंबित भुगतान होगा। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. हिमाचल बिजली बोर्ड पेंशनरों को दिवाली से पहले भुगतान।

  2. 32 करोड़ रुपये का लंबित भुगतान होगा जारी।

  3. पेंशनर्स फोरम की बैठक में चेयरमैन ने दिया आश्वासन।

जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड के पेंनशर्स को दिवाली से पहले लंबित भुगतान हो सकते हैं। पेंशनर्स फोरम की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक में इसके संकेत मिले हैं। शुक्रवार को शिमला स्थित मुख्यालय में फोरम की बैठक इंजीनियर एएस गुप्ता की अध्यक्षता में बोर्ड चेयरमैन प्रबोध सक्सेना के साथ हुई। 

बैठक में पेंशनरों के लंबित मामलों पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि पेंशनरों को बताया कि प्रदेश सरकार के अधिकांश आदेश बोर्ड में लागू हो चुके हैं। 

दिवाली से पहले 32 करोड़ का भुगतान

1 जनवरी 2016 से 30 अप्रैल 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों से जुड़े आदेश भी जल्द लागू होंगे। सरकार के निर्देशानुसार इन पेंशनरों की शत-प्रतिशत देनदारी और क्लास-वन व क्लास-टू अधिकारियों की 15 प्रतिशत बकाया राशि समेत करीब 32 करोड़ का भुगतान दिवाली से पहले किया जाएगा। बकाया राशि का विवरण मोबाइल एसएमएस से देने की व्यवस्था 15 नवंबर तक लागू करने की बात भी कही गई।

बोर्ड के इस आदेश पर जताई आपत्ति

पूर्व वर्कचार्ज कर्मचारियों की वर्कचार्ज अवधि को वेतनवृद्धि और पेंशन लाभ के लिए अमान्य करने के बोर्ड आदेश पर फोरम ने आपत्ति जताई।

ये रहे उपस्थित

इस बैठक में प्रबोध सक्सेना के अलावा बोर्ड प्रबंधन की ओर से प्रबंध निदेशक आदित्य नेगी, मुख्य लेखाधिकारी भिमटा और लेखा अधिकारी हीरा लाल वर्मा शामिल हुए। फोरम की ओर से इंजीनियर एसएन कपूर, कुलदीप सिंह खरवाड़ा, आरएल चौहान, जगमेल ठाकुर और टीआर गुप्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: 'जमीन के मालिकाना हक का विवाद होने से मुआवजा नहीं रोक सकते', हिमाचल हाई कोर्ट का फैसला; भवन बनाने वाला हकदार 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।