Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal Election 2022: भाजपा-कांग्रेस को ''आप'' दे सकती है तगड़ी चुनौती, 2017 में क्या रहे थे समीकरण?

    By Mohammed AmmarEdited By:
    Updated: Fri, 14 Oct 2022 05:31 PM (IST)

    Himachal Election 2022 आम आदमी पार्टी ने हिमाचल की 68 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। आप की दस्तक के बाद हिमाचल का चुनाव काफी दिलचस्प हो गया है। फिलहाल भाजपा यहां सत्ता पर काबिज है।

    Hero Image
    Himachal Election 2022: साल 2017 के चुनाव में भाजपा ने सत्ता की चाबी हासिल की थी।

    नई दिल्ली, जागरण ऑनलाइन डेस्क। Himachal Election 2022 चुनाव आयोग ने Himachal Election 2022 की तारीखों का ऐलान कर दिया। हिमाचल में एक चरण में मतदान होगा। 12 नवंबर को एक ही चरण में वोटिंग होगी और 8 दिसंबर को नतीजे आएंगे। चुनाव आयोग के ऐलान के बाद हिमाचल की धरती पर चुनाव का बिगुल बज चुका है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आम आदमी पार्टी की दस्तक के बाद इस बार का हिमाचल विधानसभा का चुनाव साल 2017 के मुकाबले काफी दिलचस्प होने वाला है। पिछली बार चुनावी मैदान में केवल भाजपा और कांग्रेस दो ही मुख्य पार्टियां थीं। आप की दस्तक के बाद इस बार मुकाबला त्रिकोणिय हो सकता है। आप इस बार कांग्रेस, भाजपा को तगड़ी टक्कर दे सकती है।

    2017 में भाजपा ने हासिल की थी सत्ता की चाबी

    साल 2017 के चुनाव में हिमाचल की 68 सीटों वाली विधानसभा में भाजपा ने सत्ता की चाबी हासिल की थी। हिमाचल में बहुमत हासिल करने का आंकड़ा 35 है, जबकि साल 2017 के चुनाव में भाजपा ने 44 सीटें हासिल की थीं। वहीं कांग्रेस को 21 सीटों पर जीत मिली थी। जबकि अन्य को तीन सीटें मिली थीं।

    अगर वोट प्रतिशत की बात करें तो भाजपा को 48 फीसद से अधिक वोट मिले थे तो वहीं कांग्रेस को 41 फीसद वोट मिले थे। साल 2017 में हिमाचल में 74.45 फीसद मतदान हुआ था। 68 विधानसभा वाले हिमाचल में साल 2017 में 337 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था।

    आप की दस्तक से त्रिकोणिय हुआ मुकाबला

    इस साल पंजाब में सरकार बनाने वाली आम आदमी पार्टी अब हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव पर पूरी तरह से नजर गड़ाए हुए है। हिमाचल में अब तक कांग्रेस और भाजपा ही मुख्य दल के तौर पर रहे हैं। लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी की दस्तक से मुकाबला त्रिकोणिय हो चला है। आम आदमी पार्टी की कोशिश इस छोटे से राज्य में तीसरे दल के तौर पर उभरने की है।

    आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल खुद हिमाचल में मोर्चा संभाले नजर आए हैं। अरविंद केजरीवाल ने हिमाचल में कई रोड शो किए और अपनी पार्टी के कई बड़े चेहरों को हिमाचल की धरती पर प्रचार के लिए उतारा हुआ है। ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार आम आदमी पार्टी इस चुनाव में भाजपा, कांग्रेस को तगड़ी टक्कर दे सकती है।

    यह भी पढ़ें-

    Himachal Pradesh Election 2022 Date: हिमाचल में 12 नवंबर को मतदान, 10 बिंदुओं में देखिए पूरा चुनावी कार्यक्रम

    Himachal Election 2022: आचार संहिता लागू, 10 बिंदुओं में समझें क्‍या रहेंगी पाबंदियां, भर्तियों का क्‍या बनेगा