विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल कैबिनेट ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन में की 76 प्रतिशत की वृद्धि, दिव्यांगों को मिलेंगे 3000 रुपये मासिक

By Yadvinder Sharma Edited By: Rajesh Sharma
Published: Sat, 10 Oct 2026 06:32 PM (GMT+05:30)

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 100 प्रतिशत दिव्यांगों की सामाजिक सुरक्षा पेंशन में बड़ी वृद्धि की है। अब उन्हें 1700 रुपये की जगह 3000 रुपये मासिक मिलेंगे।

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता करते सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू।

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता करते सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू।

HighLights

  1. दिव्यांगों की सामाजिक सुरक्षा पेंशन में वृद्धि।

  2. पेंशन 1700 से बढ़कर 3000 रुपये मासिक हुई।

  3. लगभग 6 हजार दिव्यांगों को मिलेगा सीधा लाभ।

राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश में 100 प्रतिशत दिव्यांगों को सामाजिक सुरक्षा का बड़ा सहारा दिया गया है। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत 100 प्रतिशत दिव्यांगों को मिलने वाली 1700 रुपये की राशि को बढ़ाकर 3 हजार रुपये मासिक करने को मंजूरी प्रदान की है।

प्रदेश के 100 प्रतिशत दिव्यांगों के लिए सामाजिक सुरक्षा पेंशन को 3000 रुपये करने से इससे पात्र करीब 6 हजार दिव्यांग पेंशनधारकों को हर महीने 1300 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे।

76 प्रतिशत की वृद्धि

सरकार के इस प्रस्ताव से दिव्यांग वर्ग को मिलने वाली मासिक सामाजिक सुरक्षा में करीब 76 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। महंगाई और रोजमर्रा की जरूरतों के बीच पेंशन बढ़ाने का यह फैसला इस वर्ग के लिए सीधी आर्थिक राहत है। मुख्यमंत्री ने अपने 2026-27 के बजट भाषण में इसकी घोषणा की थी, जिसे मंजूरी मिली है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल कैबिनेट बैठक: 15 हजार पद भरने की मंजूरी, 3 महीने में शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया; 3900 शिक्षक रखे जाएंगे