दीवाली के बाद होगी हिमाचल कैबिनेट की बैठक, नौकरियों सहित कर्मचारियों के प्रस्ताव पर होगी चर्चा
हिमाचल कैबिनेट की बैठक दीवाली के बाद 13 नवंबर को शिमला में होगी। इसमें रोजगार, रिक्त पदों पर भर्ती, कर्मचारियों ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक तय हो गई है। जागरण आर्काइव
HighLights
कैबिनेट बैठक 13 नवंबर को शिमला में होगी।
रोजगार सृजन और रिक्त पदों पर चर्चा होगी।
विधानसभा के शीतकालीन सत्र पर भी विचार होगा।
राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक दीवाली के बाद होगी। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक 13 नवंबर को दोपहर 2:30 बजे राज्य सचिवालय के शिखर सम्मेलन हाल में होगी। बैठक पहले सात नवंबर को प्रस्तावित थी, लेकिन स्थगित कर दी गई। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी की है।
रोजगार सहित अन्य प्रस्तावों पर होगी चर्चा
बैठक में रोजगार, विभिन्न विभागों के रिक्त पदों पर भर्ती और कर्मचारियों व पेंशनरों से जुड़े मामलों सहित कई प्रस्तावों पर चर्चा होने की उम्मीद है। प्रदेश में 50 हजार रोजगार देने के लक्ष्य के तहत पद भरने और नए पद सृजित करने के प्रस्ताव भी विचार के लिए रखे जा सकते हैं।
विधानसभा के शीतकालीन सत्र पर चर्चा
धर्मशाला के तपोवन में 16 से 21 नवंबर तक प्रस्तावित विधानसभा के शीतकालीन सत्र और सदन में पेश होने वाले विधेयकों पर भी चर्चा होगी। सत्र से पहले विधायी मामलों और विभागीय प्रस्तावों को मंजूरी देने के लिहाज से बैठक अहम है।
सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की बनेगी रूपरेखा
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के सत्र के बाद मुख्यमंत्री के शीतकालीन प्रवास और सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की रूपरेखा पर भी चर्चा संभव है।
यह भी पढ़ें: 'सरकारी कर्मचारी होने या पेंशन मिलने से मुआवजा हक खत्म नहीं होता', हिमाचल हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला