विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Budget Session 2024: बजट सत्र से पहले आज होगी मंत्रिमंडल की बैठक, कंप्यूटर शिक्षकों की समस्या पर रहेगा जोर

Published: Fri, 09 Feb 2024 08:57 AM (IST)

Himachal Budget Session 2024 हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक का आयोजन सीएम सुक्खू की अध्यक्षता में आज होने जा रहा ...और पढ़ें

Himachal Budget Session 2024: बजट सत्र से पहले आज होगी मंत्रिमंडल की बैठक
Himachal Budget Session 2024: बजट सत्र से पहले आज होगी मंत्रिमंडल की बैठक

HighLights

  1. आज हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक का आयोजन होगा
  2. मंत्रिमंडल की बैठक में राज्यपाल के अभिभाषण को मंजूरी दी जाएगी
  3. हिमाचल विधानसभा का बजट सत्र 14 फरवरी से शुरू होगा

राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Budget Session 2024: बजट सत्र से पहले हो रही मंत्रिमंडल की बैठक में राज्यपाल के अभिभाषण को मंजूरी दी जाएगी। शुक्रवार को दोपहर बारह बजे सचिवालय के शिखर सम्मेलन कक्ष में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली मंत्रिमंडल बैठक में एसएमसी व कंप्यूटर शिक्षकों की समस्या का समाधान होने की संभावना है।

बजट सत्र के दौरान विधेयकों पर चर्चा होने की संभावना

इसके अतिरिक्त मेडिकल डिवाइस पार्क को लेकर मंत्रिमंडलीय बैठक में निर्णय लिया जा सकता है। बजट सत्र के दौरान लाए जाने वाले विधेयकों के संबंध में भी चर्चा होने की संभावना है। इसके अतिरिक्त जूनियर ऑफिस असिस्टेंट पोस्ट कोड-817 के संबंध में भी बैठक में कोई सार्थक निर्णय लिया जा सकता है।

विभिन्न सरकारी विभागों में रिक्त पड़े पदों को भरने के संबंध में भी निर्णय लिया जा सकता है। बजट सत्र के तुरंत बाद लोकसभा चुनाव घोषित होने की पूरी संभावना है, ऐसे में सरकार विभागों में पद भरने का निर्णय ले सकती है।

कब से शुरू होगा बजट सत्र

बता दें कि हिमाचल विधानसभा का बजट सत्र (Himachal Budget Session 2024) 14 फरवरी से होगा और यह सत्र 29 फरवरी तक चलेगा। सेशन के दौरान कुल 13 बैठकें होंगी। इस बीच दो दिन गैर सरकारी कार्य दिवस होगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 17 फरवरी को अपने मौजूदा कार्यकाल का दूसरा बजट पेश करेंगे। बजट सत्र का आगाज राज्यपाल के अभिभाषण के साथ होगा। आज बैठक में इसी अभिभाषण को मंजूरी दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- Shimla: CM सुक्‍खू ने ज्‍वालामुखी को दी करोड़ों की सौगात, लुथान में 'सुख आश्रय आदर्श ग्राम परिसर' की रखी आधारशिला

यह भी पढ़ें- Himachal Weather Today: हिमाचल में मुसीबत बनी बारिश-बर्फबारी, 180 सड़कें अभी भी बंद; आज कैसा रहेगा मौसम का हाल