यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Himachal Weather Today: हिमाचल में मुसीबत बनी बारिश-बर्फबारी, 180 सड़कें अभी भी बंद; आज कैसा रहेगा मौसम का हाल
Himachal Weather Today हिमाचल प्रदेश में कई दिनों बाद लोगों को बारिश और बर्फबारी से राहत मिली है। लेकिन बारिश-बर्फबारी ...और पढ़ें

HighLights
- 14 फरवरी तक मौसम रहेगा साफ तापमान में होगी वृद्धि
- अधिकतम तापमान में तीन से नौ डिग्री की वृद्धि
- हिमाचल में अभी भी बंद हैं 180 सड़कें
राज्य ब्यूरो, शिमला। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 14 फरवरी तक मौसम के साफ रहने का अनुमान है। ऐसे में तापमान में अब वृद्धि होगी। 15 फरवरी के बाद हल्का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा हालांकि उसका भी ज्यादा असर नहीं है।
ऐसे में आने वाले दिनों में अब एक बार फिर फरवरी के पांच दिनों की अच्छी वर्षा के बाद स्थिति और विकट हो सकती है। हालांकि अभी न्यूनतम तापमान के कम रहने का अनुमान है। प्रदेश में अभी भी 180 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। इन्हें खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।
प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में दर्ज किया गया
वीरवार को तेज धूप के खिले रहने से अधिकतम तापमान में तीन से करीब नौ डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान में सबसे अधिक वृद्धि कुल्लू के सेओबाग में 8.8, शिमला में 6.6, मनाली में 6.1, मंडी, हमीरपुर व बिलासपुर में चार से पांच डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 22.2 डिग्री दर्ज किया गया है।
हिमाचल के जिलों का तापमान
हिमाचल प्रदेश के शिमला में न्यूनतम 0.9 और अधिकत15.0 तापमान दर्ज किया गया। सुंदर नगर में 0.2 न्यूनतम और अधिकतम 19.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं, कल्पा में -4.2 तो अधिकतम 6.4 डिग्री टेम्परेचर दर्ज किया गया। वहीं धर्मशाला की बात करें तो यहां 3.2 डिग्री न्यूनतम तो 18.0 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। ऊना में 1.6 न्यूनतम और 22.2 अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। नाहन जिले में 4.5 और अधिकतम 17.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।
