विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की प्रदेश कोर कमेटी घोषित, जेपी नड्डा व जयराम सहित 14 नेता शामिल

Published: Tue, 24 Nov 2026 06:16 PM (IST)Updated: Tue, 24 Nov 2026 06:24 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने अपनी प्रदेश कोर कमेटी की घोषणा कर दी है। इस कमेटी में कुल 14 नेता शामिल हैं।

जेपी नड्डा, जयराम ठाकुर और अनुराग ठाकुर। जागरण आर्काइव

जेपी नड्डा, जयराम ठाकुर और अनुराग ठाकुर। जागरण आर्काइव

HighLights

  1. भाजपा ने हिमाचल प्रदेश कोर कमेटी की घोषणा की।

  2. 2027 विधानसभा चुनावों से पहले यह महत्वपूर्ण कदम।

  3. नड्डा, जयराम, अनुराग सहित 14 नेता शामिल।

जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भारतीय जनता पार्टी ने राज्य कोर कमेटी की घोषणा कर दी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आदेशानुसार भाजपा की प्रदेश कोर कमेटी घोषित की गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।

नड्डा, जयराम व अनुराग सहित ये नेता शामिल

प्रदेश कोर कमेटी में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश महामंत्री संगठन सिद्धार्थन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं लोकसभा सांसद सुरेश कश्यप, लोकसभा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, विधायक एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक विपिन सिंह परमार, राज्यसभा सदस्य एवं प्रदेश महामंत्री डॉ. सिकंदर कुमार, प्रदेश महामंत्री पायल वैद्य और प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल को शामिल किया गया है।

ये होंगे विशेष आमंत्रित सदस्य

इसके अतिरिक्त भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा एवं प्रदेश सह प्रभारी दर्शना सिंह को कोर कमेटी में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।

कोर कमेटी में कुल 12 सदस्य

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार प्रदेश कोर कमेटी में कुल 12 सदस्य एवं दो विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल हैं।

चुनाव में रहेगा अहम रोल

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान टिकट के लिए नाम प्रस्तावित करने में इस कमेटी का अहम रोल रहेगा। इसके अलावा चुनाव के दौरान अन्य निर्णय भी कमेटी की सहमति से लिए जाएंगे। इस कमेटी में जेपी नड्डा को भी शामिल किया गया है। हिमाचल नड्डा का गृह राज्य है। इसके अलावा और भी कई तरह के क्यास लगाए जा रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल कांग्रेस नेताओं में दो-दो हार के बाद भी दावेदारी का जोर, मंडी में टिकट की दौड़ गरमाई 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।