हिमाचल में चुनावी तैयारी में BJP, भाजयुमो और महिला मोर्चा के जिला प्रभारी किए तैनात; नेकराज को कांगड़ा की कमान
हिमाचल भाजपा ने आगामी चुनावों की तैयारियों को तेज करते हुए युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के जिला प्रभारी व ...और पढ़ें

हिमाचल भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल, सांसद अनुराग ठाकुर व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। जागरण आर्काइव
HighLights
भाजपा ने हिमाचल में चुनावी तैयारियां तेज कीं।
युवा और महिला मोर्चा के जिला प्रभारी नियुक्त।
17 संगठनात्मक जिलों में हुई यह नियुक्तियां।
जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश भाजपा ने चुनावी तैयारी तेज कर दी है। भाजपा ने महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के जिला प्रभारी और सह प्रभारी तैनात कर दिए हैं। 17 संगठनात्मक जिलों में यह तैनाती की गई है। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शुक्ला ने प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से चर्चा के बाद जिला प्रभारियों की सूची जारी की।
नेकराज कांगड़ा के प्रभारी
घोषित सूची के अनुसार चंबा जिले का प्रभारी अरविंद कुमार को बनाया गया है, जबकि नूरपुर की जिम्मेदारी मनप्रीत सिंह को दी गई है। कांगड़ा में नेकराज ठाकुर, पालमपुर में अभिषेक ठाकुर और देहरा में शाश्वत कपूर को प्रभारी नियुक्त किया गया है। हमीरपुर में मनोज चंदेल और ऊना में योगेश ठाकुर को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मंडी में अमित ठाकुर को कमान
इसी तरह बिलासपुर में भुवनेश ठाकुर, सुंदरनगर में संजय बस्टा, मंडी में अमित ठाकुर और कुल्लू में अमीन चौहान को जिला प्रभारी बनाया गया है। लाहौल-स्पीति में रुचिन चौहान और किन्नौर में नील कमल गुप्ता को जिम्मेदारी दी गई है। महासू में विनिल पाल, शिमला में रोहित भारद्वाज, सोलन में सुशील कदशोली और सिरमौर में निशांत ठाकुर को प्रभारी नियुक्त किया गया है।
डेजी ठाकुर ने जारी की महिला मोर्चा की सूची
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. डेजी ठाकुर ने प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व से चर्चा के बाद मंगलवार को जिला प्रभारियों और सह-प्रभारियों की सूची जारी की। घोषित नियुक्तियों के तहत चंबा, कांगड़ा, देहरा, नूरपुर, पालमपुर, हमीरपुर, बिलासपुर, ऊना, मंडी, सुंदरनगर, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, शिमला, महासू, सिरमौर और सोलन में संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
इन्हें बनाया जिला प्रभारी
जिला प्रभारियों में मालविका पठानिया, सोनिया बंटा, मनीषा सूद, रंजू रस्तोगी, रविता भारद्वाज, मीनाक्षी राणा, प्रतिभा कंवर, अंजना चंदेल, कमलेश शर्मा, शीतल भारद्वाज, सुमन ठाकुर, मीना ठाकुर, शशि मल्होत्रा, प्रवीण छाजटा, कमलेश मेहता और अन्य पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।
ये बनीं सह प्रभारी
वहीं, सह-प्रभारियों में अनुराधा शर्मा, अनीता चौधरी, निशा शर्मा, सत्यमेव जयते, अर्चना ठाकुर, मंजू जरयाल, नीलम चौधरी, इंदू ठाकुर, सुनीता कटोच, रक्षा कपिल, भानू कपूर, शशि कटोच, सुषमा शर्मा, रचना झीना शर्मा, कमलेश शर्मा और विनती शर्मा को शामिल किया गया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।