विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल में 500 सहायक वन रक्षक भर्ती: वन मित्रों से भरे जाएंगे 50 प्रतिशत पद; 16000 रुपये वेतन मिलेगा

By Yadvinder Sharma Edited By: Rajesh Sharma
Published: Sun, 11 Oct 2026 06:18 PM (GMT+05:30)

हिमाचल प्रदेश में 500 सहायक वन रक्षकों की भर्ती को मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है। इनमें 50% पद वन ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश वनरक्षक भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। प्रतीकात्मक फोटो

हिमाचल प्रदेश वनरक्षक भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. 500 सहायक वन रक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ।

  2. 50% पद वन मित्रों के लिए आरक्षित किए गए।

  3. 8 साल बाद वनरक्षक पद पर पदोन्नति का अवसर।

राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश में वन विभाग के 500 सहायक वन रक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। मंत्रिमंडल की ओर से इन पदों पर भर्ती के लिए नीति को मंजूरी प्रदान करने से 50 प्रतिशत पदों को वन मित्रों के लिए आरक्षित रखने का प्रविधान किया गया है। प्रस्तावित व्यवस्था के तहत चयनित अभ्यर्थियों को 16 हजार रुपये प्रतिमाह निश्चित मानदेय दिया जाएगा।

सरकार के इस फैसले से वन विभाग में फील्ड स्तर पर कर्मचारियों की उपलब्धता बढ़ाने और वन संरक्षण से जुड़े कार्यों को मजबूती देने की उम्मीद है।

राज्य चयन आयोग करेगा भर्ती प्रक्रिया

भर्ती प्रक्रिया हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) के माध्यम से पूरी की जाएगी। इससे चयन प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से संचालित करने की व्यवस्था रहेगी।

आठ साल बाद बनेंगे वनरक्षक

नीति के अनुसार, सहायक वन रक्षक के रूप में आठ साल की नियमित सेवा पूरी करने के बाद संबंधित कर्मचारी वनरक्षक के पद पर पदोन्नति के पात्र हो सकेंगे। इससे इन पदों पर नियुक्त होने वाले अभ्यर्थियों के लिए आगे सेवा में बढ़ने का अवसर भी रहेगा।

भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में संशोधन 

हालांकि, पदोन्नति निर्धारित सेवा शर्तों और लागू नियमों के अनुरूप होगी। वन रक्षकों के भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में अभी संशोधन करना होगा। तभी सहायक वन रक्षकों की पदोन्नति का रास्ता साफ हो सकेगा।

यह भी पढ़ें: हिमाचल कैबिनेट बैठक: 15 हजार पद भरने की मंजूरी, 3 महीने में शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया; 3900 शिक्षक रखे जाएंगे