Move to Jagran APP

ह‍िमाचल: श‍िमला, मनाली, डलहौजी में बर्फबारी, कई स्‍थानों का संपर्क कटा

ह‍िमाचल प्रदेश में एक बार फ‍िर मौसम ब‍िगड़ गया है। देर रात से प्रदेश के अध‍िकांश भागों में बर्फबारी व बारि‍श शुरू हो गई है। श‍िमला व मनाली में तापमान माइनस में चला गया है।

By Munish DixitEdited By: Published: Mon, 16 Jan 2017 10:05 AM (IST)Updated: Mon, 16 Jan 2017 11:42 AM (IST)
ह‍िमाचल: श‍िमला, मनाली, डलहौजी में बर्फबारी, कई स्‍थानों का संपर्क कटा
ह‍िमाचल: श‍िमला, मनाली, डलहौजी में बर्फबारी, कई स्‍थानों का संपर्क कटा

मनाली/शिमला [जेएनएन] : हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम बिगड़ गया है। देर रात से प्रदेश के अधिकांश भागों में बर्फबारी व बारिश शुरू हो गई है। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल शिमला, मनाली, कुफरी व डलहौजी में सुबह से बर्फबारी जारी है। इससे समूचे हिमाचल में शीत लहर का प्रकोप बढ़ गया है। बर्फबारी से लाहुल स्पीति व किन्नौर में हालात बेहद खराब हो गए है। यहां कई एक फीट से अधिक बर्फबारी दर्ज की गई है। इससे यहां की लगभग सभी मार्ग बंद हो गए हैं। लाहुल के जिला मुख्यालय केलंग का तापमान -4.0 तथा किन्नौर के कल्पा का तापमान -3.0 डिग्री सेल्िसयस पहुंच गया है। शिमला में भी तापमान -0.3तथा मनाली में शून्य पहुंच गया है।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश में ठंड से अब तक 10 लोगों की मौत

प्रदेश के अन्य इलाकों में भी बर्फबारी से हालात खराब है। जिला मंडी के जंजैहली व गोहर क्षेत्र की पहाडियों में सुबह से भारी हिमपात हो रहा है। कुल्लू में बर्फबारी से कई मार्ग बंद हो गए है। जिला चंबा में भी बारिश व बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। चंबा शहर में चार साल बाद आज बर्फबारी हुई है। जिला कांगड़ा की धौलाधार की पहाडियों में भी बर्फबारी हो रही है। कांगडा के नडडी, भागसूनाग, बिलिंग व पालमपुर के कंडी में बर्फबारी हो रही है।

यह भी पढ़ें: पहाड़ों की राह पर भारी पड़ रही नासमझी

पर्यटन नगरी मनाली में रात से भारी हिमपात हो रहा है। अभी तक मनाली में एक फीट बर्फ़बारी मनाली शहर में
ही हो चुकी है। बड़े वाहनों के लिए कुल्लू-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है, जबकि छोटे वाहन अभी निकल रहे है लेकिन बर्फबारी की रफ्तार ऐसे ही रही तो कुछ समय बाद सभी वाहनों की गति थम सकती है।

मनाली के सोलंग, कोठी व पलचान सहित आसपास के सभी संपर्क मार्ग अवरुद्ध हो गऐ है। बिजली पानी अभी सुचारू है लेकिन बर्फ बारी कभी भी प्रभावित कर सकती है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में प्रचंड ठंड ने बढ़ाई दिक्कत

प्रदेश की राजधानी शिमला में भी दो इंच से ज्यादा बर्फबारी अभी तक हो चुकी है। बर्फबारी के कारण एनएच-5 पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई है। सिरमौर जिला के हरिपुरधार में फिर हिमपात शुरू हो गया है। क्षेत्र में आधा फीट से अधिक ताजा हिमपात हुआ है।

सोलन में भी उंचे स्थानों में बर्फबारी शुरू हो गई है। शिमला के ठियोग में 3 इंच बर्फबारी हो चुकी है। बर्फबारी से चंबा का भरमौर मुख्य मार्ग, मंडी का करसोग- मंडी मार्ग और एनएच 305 भी बंद हो गए हैं। अन्य मैदानी इलाकों में बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

हिमाचल में भारी बर्फबारी, कई मार्ग बंद, देखें तस्वीरें

देखें तस्वीरें : मनाली से लाहुल तक चांदी ही चांदी

हिमाचल प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें:


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.