यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
शिमला आने वाले पर्यटकों के लिए खुशखबरी, 31 दिसंबर को खुलेंगे प्रतिबंधित मार्ग
नये साल का जश्न मनाने के लिए शिमला आ रहे पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है जिला प्रशासन ने 31 ...और पढ़ें

शिमला, जेएनएन। नए साल का जश्न मनाने के लिए शिमला आने वाले पर्यटकों को इस बार पार्किंग की कमी नहीं खलेगी। जिला प्रशासन ने 31 दिसंबर को एक दिन के लिए शिमला शहर में सभी प्रतिबंधित मार्गों को खोलने की अनुमति दे दी है। यही नहीं प्रतिबंधित मार्गों के किनारे पर्यटक अपने वाहन भी खड़े कर सकेंगे।
हालांकि अस्थायी पार्किंग की सुविधा तभी मिलेगी जब शहर की सभी पार्किंग फुल हो जाएंगी। एडवांस स्टडीज, कनेडी चौक के अलावा छोटा शिमला से शिल्ली चौक के किनारे वाहनों के लिए ये छूट मिलेगी। ये छूट केवल एक दिन के लिए ही रहेगी, ताकि शिमला घूमने आने वाले पर्यटकों को किसी भी तरह की दिक्कत पेश न आए।
जिला पुलिस अपने स्तर पर शोघी से लेकर कुफरी तक 30 किलोमीटर तक की सड़क पर ट्रैफिक और पार्किंग की समस्या का समाधान निकालने की योजना तैयार कर चुकी है। यहां ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिए सात रिजर्व को तैनात किया गया है। 175 के करीब पुलिस के अतिरिक्त जवान 25 दिसंबर से लेकर पहली जनवरी तक के लिए तैनात कर दिए गए हैं।
.jpg)
क्रिसमस पर जाम में परेशान होते रहे पर्यटक
शिमला शहर में क्रिसमस मनाने के लिए हजारों की तादाद में पर्यटक पहुंचे। बुधवार को शिमला में सुबह और शाम दोनों ही समय सड़क पर ट्रैफिक जाम लगा रहा। हालात यह हैं कि 103 से लेकर विक्ट्री टनल तक ही सफर में 15 से 20 मिनट लग रहे हैं। जबकि आमतौर पर यहां पर पांच मिनट लगते हैं। शहर में अन्य जगह पर भी यही हालात हैं। इसके अलावा टुटू में पावर हाउस के आसपास और संजौली, ढली में भी ट्रैफिक जाम लगा।
यहां की जाएगी अतिरिक्त व्यवस्था
एडवांस स्टडीज चौक के साथ एवालॉज हॉस्टल वाले रास्ते, शिल्ली चौक से छोटा शिमला वाले प्रतिबंधित मार्ग के किनारे पार्किंग की अस्थायी व्यवस्था की जाएगी। 31 दिसंबर को पर्यटकों की सुविधा के लिए प्रतिबंधित मार्गों को खोल दिया जाएगा। सरकार से इसकी मंजूरी मिल गई है, अब नोटिफिकेशन जारी की जानी है।
-अमित कश्यप, उपायुक्त शिमला।
यह है पार्किंग की क्षमता
पार्किंग क्षमता
टुटीकंडी 700
लिफ्ट 500
संजौली 1000
मेट्रोपोल कार्ट रोड 190
खलीनी 15
एसडीए कांप्लेक्स 21
टिटला होटल जाखू 27
वूमेन हॉस्टल संजौली 30
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र 15
सेक्टर-2 न्यू शिमला 20
पंचायतीराज भवन कसुम्पटी 12
विकासनगर 15
Himachal Weather Update: क्रिसमस पर हिमाचल आये पर्यटक निराश, नये साल के लिए जगी आस
कालका-शिमला फोरलेन का लटक सकता है निर्माण कार्य, जानें क्या है
