विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Weather Update: क्रिसमस पर हिमाचल आये पर्यटक निराश, नये साल के लिए जगी आस

By Babita kashyapEdited By:
Published: Thu, 26 Dec 2019 09:20 AM (IST)

Himachal Weather Update हिमाचल में क्रिसमस मनाने के लिए गये पर्यटकों को निराश होना पड़ा। पर्यटकों को बर्फबारी की पूरी उम्मीद थी।

Himachal Weather Update: क्रिसमस पर हिमाचल आये पर्यटक निराश, नये साल के लिए जगी आस
Himachal Weather Update: क्रिसमस पर हिमाचल आये पर्यटक निराश, नये साल के लिए जगी आस

शिमला, राज्य ब्यूरो। Himachal Weather Update क्रिसमस पर बर्फबारी की चाह में हिमाचल आये पर्यटकों को निराश होना पड़ा हालांकि नये साल का आगाज बर्फबारी के साथ होने की पूरी उम्मीद है। मौसम विभाग ने भी 31 दिसंबर व पहली जनवरी हिमाचल के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश की आशंका जतायी है हिमाचल में क्रिसमस पर बर्फबारी न होने से पर्यटक मायूस तो हुए लेकिन बुधवार को खिली गुनगुनी धूप में लोगों को कड़कड़ाती ठंड से थोड़ी राहत जरूर मिली।  

हिमाचल में कई दिनों से धूप खिलने के बावजूद भी न्यूनतम तापमान में कई स्थानों पर गिरावट दर्ज की गयी है। अधिकतम तापमान में भी कुछ गिरावट आयी है। ज्ञात हो कि भारी बर्फबारी के कारण प्रदेश की 169 सड़कें वाहनों के लिए बंद है। लाहुल स्पीति में 148 सड़कों के अलावा दो नेशनल हाइवे, चंबा की 15 सड़कें, कुल्लू की एक, मंडी की दो और शिमला की तीन सड़कें बंद हैं। बर्फबारी के कारण मंडी में चार और शिमला में दो पेयजल योजनाओं पर भी इसका असर हुआ है।

बर्फबारी के कारण कई इलाकों में बिजली आपूर्ति भी पूरी तरह प्रभावित है, यहां के 32 ट्रांसफार्मर भी बंद पड़े हैं। चंबा के 29 और शिमला के तीन ट्रांसफार्मर बंद पड़े हैं। 

कहां कितना तापमान

स्थान        न्यूनतम      अधिकतम

केलंग        -12.4          0.0

कल्पा        -4.6            4.2

मनाली      -2.6           10.6

कुफरी       -1.0            3.5

सुंदरनगर   0.1           18.8

सोलन        0.5           19.0

शिमला       2.3          12.3

धर्मशाला    2.3          10.4

बिलासपुर   5.0           22.0

ऊना        5.6            12.8

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)

 कालका-शिमला फोरलेन का लटक सकता है निर्माण कार्य, जानें क्या है