विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Cloud Burst: रामपुर में बादल फटने से आई बाढ़, लोगों ने भाग कर बचाई जान; फिर से सक्रिय होगा मानसून

Published: Mon, 16 Sep 2024 08:33 AM (IST)

Himachal Cloud Burst हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। रामपुर में बादल फटने से शिकारी ...और पढ़ें

शनिवार रात करीब 11 बजे रामपुर में फटा बादल (फाइल फोटो)
शनिवार रात करीब 11 बजे रामपुर में फटा बादल (फाइल फोटो)

HighLights

  1. कई बीघा सेब के बगीचों में मलबा घुसने से हुआ नुकसान।
  2. मलबे की चपेट में आने से बच गया एक परिवार।
  3. रोहतांग सहित बारालाचा व कुंजम दर्रे में हुआ हिमपात।

जागरण टीम, शिमला। शिमला जिला के रामपुर उपमंडल की बधाल पंचायत में शनिवार रात करीब 11 बजे बादल फटने के बाद शिकारी नाले में बाढ़ आ गई। इससे जानी नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन कई बीघा सेब के बगीचों में मलबा घुसने से नुकसान हुआ है।

मलबे की चपेट में आने से एक परिवार बच गया। रात को जैसे ही परिवार ने आवाज सुनी तो सभी सुरक्षित स्थान की ओर भाग गए। मलबा मकान के पास तक पहुंच गया। मकान देव राज पुत्र अकलू राम का है। प्रशासन की टीम ने गांव पहुंचकर नुकसान का आकलन किया है।

रोहतांग, बारालाचा व कुंजम दर्रे में हुआ हिमपात

वहीं, पर्यटन स्थल रोहतांग सहित बारालाचा व कुंजम दर्रे में हिमपात हुआ। रोहतांग दर्रे में हिमपात के साथ ठंड बढ़ गई है। अटल टनल रोहतांग के साथ लगती पहाड़ियों में भी बर्फ के फाहे गिरे।

मनाली-लेह मार्ग के बारालाचा दर्रे में तीन इंच हिमपात हुआ है, जिससे वाहन चालकों को परेशानी हुई। धुंधी जोत, मकरवेद-शिकरवेद जोत, हनुमान टिब्बा, इंद्र किला, चंद्रखणी जोत सहित समस्त चोटियों ने सफेद चादर ओढ़ ली है।

18 सितंबर से मानसून सक्रिय होने की संभावना

सोलन जिला के कसौली में शनिवार रात 53 मिलीमीटर वर्षा हुई। रविवार को चंबा में 11 और शिमला शहर में दो मिलीमीटर वर्षा हुई। मौसम विभाग ने 18 सितंबर से एक बार फिर से मानसून के अधिक सक्रिय होने की संभावना व्यक्त की है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में रुक-रुक कर हो रही वर्षा के कारण धुंध छाना शुरू हो गई है। रविवार को राजधानी शिमला व इसके आसपास के पर्यटक स्थलों में धुंध छाई रही।

38 सड़कें यातायात के लिए बंद

प्रदेश में 38 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। 11 स्थानों पर ट्रांसफार्मर खराब होने से विद्युत आपूर्ति बाधित है। चीन सीमा से सटा मार्ग दो दिन से बंदकिन्नौर जिला में वर्षा के कारण मार्ग व विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है। जिला की चोटियों सहित सीमांत क्षेत्र नागडुम, कोरिक व दुमती में हिमपात हुआ है।

भूस्खलन से आईटीबीपी जवानों को हो रही परेशानी

चीन सीमा के साथ सटे दुमती में पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण मार्ग दो दिन से बंद है। इस कारण 12200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित आईटीबीपी की 50वीं बटालियन के जवानों को परेशानी हो रही है। यह मार्ग सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। सांगला-छितकुल से होते हुए यह मार्ग आइटीबीपी की पोस्ट तक जाता है।

यह भी पढ़ें- Mandi News: घर के आंगन में पहुंचा तेंदुआ, लोगों में दहशत; सीसीटीवी में कैद

मार्ग बहाली का कार्य जारी है- एसडीएम कल्पा

एसडीएम कल्पा डॉ. मेजर शशांक गुप्ता के अनुसार मार्ग बहाली का कार्य जारी है। इसमें एक दिन और लग सकता है, क्योंकि रविवार को प्रतिकूल मौसम व लगातार भूस्खलन होने से कार्य बाधित हुआ।

यह भी पढ़ें- Himachal News: सेब के दाम में गिरावट से बागवानों को नुकसान, पिछले 15 दिन में 300 से 400 रुपये की कमी